March 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“बस्तर को रेलवे से जोड़ेगी नई रावघाट-जगदलपुर रेल परियोजना, केंद्र की स्वीकृति से विकास को मिलेगी रफ्तार”

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा राहुल दंतेवाड़ा *****/   बस्तर के लिए एक और बड़ी सौगात सामने आई है। रेल मंत्रालय ने रावघाट से जगदलपुर तक की नई 140 किलोमीटर लंबी रेल लाइन परियोजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस परियोजना पर 3513.11 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे, जिसका संपूर्ण वहन केंद्र सरकार द्वारा किया जाएगा।

इस महत्वपूर्ण निर्णय पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दंतेवाड़ा राहुल असरानी ने केंद्र सरकार और विशेष रूप से बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को भी धन्यवाद दिया।

राहुल असरानी ने कहा कि बस्तर सांसद महेश कश्यप लगातार संसद में बस्तर की आवाज़ बुलंद कर रहे हैं और विकास से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता से उठा रहे हैं। रावघाट-जगदलपुर नई रेल परियोजना की स्वीकृति इसी सक्रिय प्रयासों का प्रतिफल है, जो बस्तर को रेलवे नेटवर्क से और अधिक मजबूती से जोड़ेगा।

उन्होंने कहा कि बस्तर जैसे पिछड़े और दूरस्थ अंचल में रेल कनेक्टिविटी विकास का एक प्रमुख आधार बनेगी। इस परियोजना से न केवल आवागमन में सुधार होगा बल्कि आर्थिक गतिविधियों और पर्यटन को भी बल मिलेगा। यह डबल इंजन की सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जो बस्तर जैसे क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने हेतु लगातार काम कर रही है।

राहुल असरानी ने यह भी बताया कि बस्तर सांसद की ओर से लगातार केंद्र और राज्य सरकार को बस्तर क्षेत्र की आवश्यकताओं और विकास योजनाओं के बारे में अवगत कराया जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप अब बस्तर संभाग के अन्य आंतरिक क्षेत्रों में भी शीघ्र ही रेलवे सुविधा पहुँचेगी।

उन्होंने बस्तरवासियों से अपील की कि वे इस विकास यात्रा में सहभागी बनें और बस्तर को आगे बढ़ाने में अपना सहयोग दें।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.