May 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

वित्त मंत्री ओपी चौधरी का 15 मई को दंतेवाड़ा दौरा, ’10 नई क्रांतियां’ विषय पर जिला स्तरीय कार्यशाला में होंगे मुख्य अतिथि

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा राहुल ****/ दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त, वाणिज्य कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना तथा आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के मंत्री माननीय ओपी चौधरी 15 मई 2025 को दंतेवाड़ा जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस अवसर पर ‘रजिस्ट्री में 10 नई क्रांतियां’ विषय पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला में वे मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे।

कार्यक्रम का आयोजन ऑडिटोरियम जावंगा, गीदम में किया गया है। कार्यशाला में विभिन्न प्रशासनिक एवं विकास योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की जाएगी, जिसमें जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जल संसाधन, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा सहकारिता मंत्री माननीय केदार कश्यप करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में बस्तर सांसद माननीय महेश कश्यप, दंतेवाड़ा विधायक माननीय चैतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष माननीय नंदलाल मुड़ामी भी उपस्थित रहेंगे।

जिलाध्यक्ष श्री संतोष गुप्ता के निर्देशानुसार इस कार्यक्रम में जिले के समस्त वरिष्ठ भाजपाई, प्रदेश पदाधिकारी, जिला एवं मंडल पदाधिकारी, मोर्चा प्रमुख, कार्यसमिति सदस्य, प्रकोष्ठ संयोजक, जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता सादर आमंत्रित हैं।

कार्यक्रम का समय एवं स्थान:

  1. दोपहर 1:00 बजे – आगमन एवं स्वागत, सर्किट हाउस दंतेवाड़ा
  2. दोपहर 1:30 बजेसमाधान शिविर, बड़े कारली
  3. दोपहर 2:00 बजे‘रजिस्ट्री में 10 नई क्रांतियां’ जिला स्तरीय कार्यशाला, ऑडिटोरियम, जावंगा (गीदम)
  4. शाम 6:00 बजे – वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक एवं भोजन, भाजपा कार्यालय, चितालंका

इस अवसर पर क्षेत्रीय विकास, प्रशासनिक पारदर्शिता तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर संवाद एवं मार्गदर्शन की अपेक्षा की जा रही है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.