March 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

वार्ड-26 को मिला सौगातों का तोहफा — गड्ढों और कीचड़ से मिलेगी राहत, पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा ने किया CC रोड और बोर खनन कार्य का भूमिपूजन

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ बांकीमोंगरा, कोरबा वर्षों से बदहाल सड़कों और गड्ढों की मार झेल रहे वार्ड क्रमांक 26 (गेवरा बस्ती) के रहवासियों को अब राहत मिलने जा रही है। नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी कुमारी झा ने बुधवार को क्षेत्र में बहुप्रतीक्षित सीसी रोड और बोर खनन कार्य का भूमिपूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। पूजा-पाठ के साथ शुभारंभ किए गए इस कार्य से वार्डवासियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

 

इस अवसर पर वार्ड पार्षद प्यारे लाल दिवाकर, भाजयुमो प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री विकास झा, मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती अनिता राजपूत, पार्षद प्रमिला सायतोड़े, नगर पालिका के अभियंता, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, स्थानीय पार्षदगण और बड़ी संख्या में नगरवासी एवं वार्डवासी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल का स्वागत करते हुए पालिका अध्यक्ष और पार्षद का आभार जताया।

पालिका अध्यक्ष सोनी झा ने अपने संबोधन में कहा, “यह क्षेत्र पिछले लंबे समय से खराब सड़कों, कीचड़ और गड्ढों की समस्या से जूझ रहा है। अब इस पर स्थायी समाधान की दिशा में कदम बढ़ा दिए गए हैं। हमारी प्राथमिकता वार्ड की मूलभूत समस्याओं को दूर करना और लोगों को बेहतर जीवन-स्तर उपलब्ध कराना है।”

उन्होंने यह भी कहा कि भू-विस्थापित क्षेत्रों की समस्याओं को विशेष रूप से प्राथमिकता दी जा रही है, और सभी जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर समाधान पर काम किया जाएगा। पालिका अध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे किसी भी समस्या के समाधान हेतु सीधे पालिका कार्यालय पहुंचे या अपने स्थानीय पार्षद से संपर्क करें।

इस भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान वार्ड में पेयजल संकट को देखते हुए बोर खनन कार्य का भी विधिवत भूमिपूजन किया गया, जिससे आने वाले दिनों में क्षेत्र के नागरिकों को पानी की किल्लत से भी निजात मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम के अंत में पालिका अध्यक्ष व अन्य अतिथियों का फूलमालाओं और पुष्पगुच्छों से भव्य स्वागत किया गया। वार्डवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए इसे “विकास की नई सुबह” बताया।

मुख्य आकर्षण बिंदु

  • वार्ड-26 में सीसी रोड और बोर खनन कार्य की सौगात
  • वर्षों से लंबित समस्याओं के स्थायी समाधान की दिशा में कदम
  • पालिका अध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों के साथ किया भूमिपूजन
  • भू-विस्थापितों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुलझाने का आश्वासन

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.