August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल की साई स्वस्तिका राठ ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 93% अंक हासिल कर रचा कीर्तिमान, विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त

1 min read

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामों में सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल, रामपुर, कोरबा की प्रतिभाशाली छात्रा साई स्वस्तिका राठ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 93% अंकों के साथ विद्यालय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता से विद्यालय, शिक्षकगण और परिवार गौरवान्वित हैं।

विषयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन:

हिंदी (कोर्स A): 98 अंक (A1 ग्रेड)

गणित (बेसिक): 96 अंक (A1 ग्रेड)

विज्ञान: 97 अंक (A1 ग्रेड)

सामाजिक विज्ञान: 97 अंक (A1 ग्रेड)

अंग्रेजी भाषा और साहित्य: 89 अंक (A2 ग्रेड)

साई स्वस्तिका ने सभी मुख्य विषयों में उच्चतम अंक प्राप्त कर यह सिद्ध किया है कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और कठोर परिश्रम को दिया है। उनका कहना है, “नियमित पढ़ाई, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास सफलता की कुंजी है।”

उनके पिता श्री आदित्य नारायण राठ, अदानी कोरबा पावर लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (मैकेनिकल-मेंटेनेंस) के पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता श्रीमती साबित्री राठ एक गृहिणी हैं। परिवार की ओर से बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व जताया गया है।

विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने भी साई स्वस्तिका को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं। विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि साई स्वस्तिका जैसे होनहार छात्र-छात्राएँ अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

यह सफलता निश्चित ही उनके सुनहरे भविष्य की ओर एक मजबूत कदम है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.