August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“विकास कार्यों में समर्पित प्रशासन: बीजेपी पार्षदों ने सीएमओ ज्योत्सना टोप्पो को सौंपा आभार ज्ञापन, विपक्ष के आरोपों को बताया राजनीति प्रेरित”

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  बांकीमोंगरानवगठित नगर पालिका परिषद, बांकीमोंगरा में कार्यभार संभालने के बाद प्रशासनिक गतिविधियों को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए नगर पालिका की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीएमओ) ज्योत्सना टोप्पो को भाजपा पार्षदों ने आभार ज्ञापन सौंपा। उन्होंने टोप्पो के कुशल नेतृत्व और समर्पित कार्यशैली की सराहना की तथा उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

पार्षदों ने बताया कि बीते तीन महीनों में नगर पालिका गठन, निर्वाचन प्रक्रिया, शपथग्रहण, अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव, कार्यभार ग्रहण और पीआईसी गठन जैसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्य सफलतापूर्वक और समयबद्ध ढंग से पूर्ण किए गए। इन सभी कार्यों के संचालन में सीएमओ टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने यह भी कहा कि संसाधनों और कर्मचारियों की सीमाओं के बावजूद नगर के 30 वार्डों में जनहित के कार्य जारी रखना प्रशासकीय दक्षता का परिचायक है।

बीजेपी पार्षदों का कहना है कि यह नगर पालिका के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, और इतने कम समय में इन सभी प्रक्रियाओं का कुशल संचालन निःसंदेह प्रशंसा के योग्य है।

 

विपक्ष के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार:
कांग्रेस पार्षदों द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए बीजेपी पार्षदों ने स्पष्ट किया कि नगर पालिका किसी एक पार्टी की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की जनता की है। उन्होंने कांग्रेस के इस आरोप—”पालिका कार्यालय भाजपा का कार्यालय बन चुका है”—को बेबुनियाद और भ्रामक बताया।

बीजेपी पार्षदों ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य सिर्फ राजनीतिक लाभ उठाना है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस लगातार विकास कार्यों में अड़चनें डाल रही है, चाहे वह शपथग्रहण समारोह हो या आम बैठक। उनका रवैया विकास विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।

अंत में बीजेपी पार्षदों ने दोहराया कि नगर पालिका का संचालन संविधान और जनहित के अनुरूप किया जा रहा है और वे क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.