March 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

नेगानार में सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविर: अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा शासन का लाभ

1987 में से 1965 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने की ग्रामीणों से सहभागिता की अपील

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जगदलपुर ****/  छत्तीसगढ़ शासन की मंशा के अनुरूप बस्तर जिले के जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दरभा विकासखंड के नेगानार ग्राम में सुशासन तिहार 2025 के तहत समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 7 ग्राम पंचायतों — चिड़पाल, कामानार, मावलीपदर, नेगानार, कोटमसर, छोटे मावलीपदर और टोपर — को सम्मिलित किया गया।

शिविर में कुल 1987 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 1965 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया, जबकि 22 आवेदन लंबित हैं। सर्वाधिक आवेदन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित रहे।

समाधान शिविर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने स्थानीय हल्बी भाषा में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा, “हमारे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सोच है कि जनकल्याणकारी योजनाओं से हर व्यक्ति लाभान्वित हो। इसी उद्देश्य से राज्य भर में सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।”

श्री देव ने इस अवसर पर ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि वे शासन की योजनाओं का लाभ लेकर राज्य के विकास में भागीदार बनें। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि समस्या समाधान की यह प्रक्रिया सतत जारी रहेगी ताकि ग्रामीणों को छोटी समस्याओं के लिए तहसील या जिला मुख्यालय तक न जाना पड़े।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा न केवल आवेदनों का त्वरित समाधान किया गया, बल्कि ग्रामीणों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई। शिविर में हितग्राहियों को प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, किसान किताब, सामाजिक सहायता पेंशन आदेश, प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति आदेश एवं सामग्री का वितरण किया गया। साथ ही अन्नप्राशन संस्कार का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्री किरण देव ने स्वयं बच्चों को अन्नप्राशन कराते हुए सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से —
विधाशरण तिवारी, मनोहर तिवारी, जनपद अध्यक्ष मानकदई कश्यप, जिला पंचायत सदस्य संपती नाग, जनपद उपाध्यक्ष हरिप्रसाद, जनपद सदस्य गागराराम, दयमती, जयमनी, मंडल अध्यक्ष देवीप्रसाद बेंजाम, संतोष बघेल, धर्मेंद्र ठाकुर, फूलसिंह सेठिया, जनपद सीईओ वीरेन्द्र बहादुर, सरपंचगण एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में देवतुल्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

यह शिविर शासन की मंशा को साकार करता एक प्रभावी प्रयास सिद्ध हुआ, जिसने जन-जन तक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित की और शासन व जनता के बीच सेतु का कार्य किया।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.