कोरबा में मातृत्व और प्रतिभा का भव्य संगम: मातृवंदना सम्मान एवं आर.के. किड्स टैलेंट रनवे में बच्चों की अद्भुत प्रस्तुति




त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस के उपलक्ष्य में कोरबा में एक भव्य सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजन का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। “मातृवंदना सम्मान एवं आर.के. किड्स टैलेंट रनवे” नामक इस कार्यक्रम का आयोजन आराधना मानव विकास बिलासपुर एवं नवप्रभा सेवा समिति की अध्यक्ष कविता सोनी और राकेश सोनी के नेतृत्व में किया गया। यह आयोजन पीटीकोटी दीनदयाल मार्केटपावर, कोरबा में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के सहयोगी संस्थान एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल मंडावारानी, सहेली ज्वैलर्स रायपुर, तथा फिजिक्स वाला कोरबा रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री लखन देवांगन, मुख्य वक्ता एवं अध्यक्ष बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा, विशिष्ट अतिथि कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद्र पटेल एवं कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत उपस्थित रहे।

प्रतिभाओं का रंगारंग मंच
“आर.के. किड्स टैलेंट रनवे” में 3 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों ने विभिन्न राउंड्स में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों ने उड़ीसा, महाराष्ट्र, बिहार, बंगाल, छत्तीसगढ़ और राजस्थानी संस्कृति को मंच पर जीवंत कर दिया। कुछ बच्चों ने हारमोनियम जैसे पारंपरिक वाद्य यंत्रों पर प्रस्तुति दी, वहीं बेटियों ने बेटी बचाओ और महिला सुरक्षा पर भावनात्मक प्रस्तुति देकर उपस्थित दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।
कार्यक्रम से पूर्व 9 और 10 मई को दो दिवसीय ग्रूमिंग वर्कशॉप का आयोजन भी किया गया था, जिसमें बच्चों को मंच पर प्रस्तुति देने हेतु प्रशिक्षित किया गया।
प्रतियोगिता परिणाम:
प्रतिभागियों को तीन ग्रुप्स में विभाजित किया गया –
ग्रुप A (3-6 वर्ष):
- भारतीय परिधान वॉक: मिथलेश साहू (प्रथम), प्रियांशु गुप्ता (द्वितीय), सक्षम साहू (तृतीय)
- टैलेंट राउंड: ओशिका महत्व (प्रथम), मोक्ष साहू (द्वितीय), गर्वित बनया (तृतीय)
ग्रुप B (7-11 वर्ष):
- भारतीय परिधान वॉक: शिवांग अग्रवाल (प्रथम), आशिता अग्रवाल (द्वितीय), देवांशी दास (तृतीय)
- डांस: दानवी साहू (प्रथम), आशना सोनवानी (द्वितीय), सिद्धि बजाज (तृतीय)
- टैलेंट राउंड: ध्रुवंश रातें (प्रथम), कीर्तिश नायर (द्वितीय), कियारा (तृतीय)
ग्रुप C (11-17 वर्ष):
- भारतीय परिधान वॉक: आराध्या सिंह (राजनांदगांव – प्रथम), हर्षित साहू (अंबिकापुर – द्वितीय), मिनाज चतुर्वेदी (भिलाई – तृतीय)
- नृत्य: अश्विका साव (प्रथम), श्रेया सोनी (द्वितीय), पुनीत इकाई (तृतीय)
- टैलेंट राउंड: मिलिंद साहू (प्रथम), नियति अग्रवाल (द्वितीय), ख्याति भिंडवाल (तृतीय)

सम्मान और प्रेरणा का संगम:
कार्यक्रम में 31 माताओं को मातृवंदना सम्मान प्रदान किया गया। इसमें ई-रिक्शा चालक सरिता साहू व सोनिया साहू, गौ सेवा में राधिका साहू व उषा मुनव्वर, समाजसेवी समिता सिंह, जानकी साहू, मोनिका अग्रवाल, डॉ. चांदनी, शिला सिंह गहरवार एवं आरती सिन्हा सहित अनेक महिलाओं को सम्मानित किया गया।
मुख्य वक्ता डॉ. वर्णिका शर्मा ने कहा, “मातृ शक्ति को सम्मानित करना केवल एक औपचारिकता नहीं, यह हमारी संस्कृति और भावनात्मक मूल्यों का सम्मान है। बच्चों की अद्भुत प्रस्तुतियाँ माताओं के संस्कारों की जीवंत अभिव्यक्ति हैं।”
उद्घाटन सत्र में उपस्थित गणमान्य अतिथि: डॉ. शोभना परसाई, रीना साहू, क्रांति राय, रविंद्र साहू, ज्योति चोपड़ा, राकेश सोनी, आकांक्षा गुप्ता, मैरी संगीता इक्का, मोनिका गुप्ता, रौनक सिंह, आदित्य यादव।
मंच संचालन रविंद्र साहू और ज्योति चोपड़ा ने किया, जबकि निर्णायक मंडल में रीना साहू, मिताली यदुवंशी, ईशा दास शर्मा, राहुल अग्रहरि शामिल रहे। कार्यक्रम की सफलता में सहयोगी कार्यकर्ता जयेश सोनी, आकांक्षा गुप्ता, मैरी संगीता इक्का, मोनिका गुप्ता का विशेष योगदान रहा।
आयोजिका कविता सोनी ने बताया कि वे पिछले 5 वर्षों से ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करती आ रही हैं और दिल्ली एवं रायपुर के बाद कोरबा में इस कार्यक्रम का आयोजन कर गर्व महसूस कर रही हैं। भविष्य में भी वे मातृत्व और बाल प्रतिभा को मंच देने के लिए निरंतर प्रयास करती रहेंगी।


