August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

दंतेवाड़ा में माँ दंतेश्वरी के दरबार में अजय जामवाल व पवन साय ने की सैनिकों की कुशलता की प्रार्थना, ऑपरेशन सिंदूर की सराहना

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा राहुल *****/ दंतेवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल एवं प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय ने देश के वीर सैनिकों एवं बस्तर के जवानों की कुशलता की कामना करते हुए माँ दंतेश्वरी मंदिर, दंतेवाड़ा में दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत द्वारा की जा रही सैन्य कार्यवाही की सराहना करते हुए भारतीय सेना के अद्वितीय साहस, पराक्रम और समर्पण को नमन किया।

अजय जामवाल ने कहा कि भारत की सैन्य शक्ति केवल राष्ट्र की रक्षा नहीं करती, बल्कि देशवासियों के मनोबल का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि बस्तर जैसे अति संवेदनशील क्षेत्र में तैनात जवानों का साहस और समर्पण राष्ट्र के गौरव को बढ़ाता है। माँ दंतेश्वरी से उन्होंने विशेष रूप से बस्तर के सैनिकों की सुरक्षा, मनोबल और विजय के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर भाजपा के संभाग प्रभारी रजनीश सिंह, सह प्रभारी निरंजन सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष नन्दलाल मुडामि, संग्राम सिंह राणा, दीपक बाजपेई, मुकेश शर्मा, सत्यजीत चौहान, नीलम ठाकुर, सोडमू कोर्राम सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की गरिमा और श्रद्धा से परिपूर्ण वातावरण ने यह संदेश दिया कि देश के सैनिकों के प्रति न सिर्फ सम्मान बल्कि निरंतर आस्था और सहयोग का भाव जनता और नेतृत्व दोनों के मन में है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.