August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

छत्तीसगढ़ में बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ विशेष अभियान, सभी जिलों में STF का गठन

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों और खासकर बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान एवं कार्रवाई के लिए विशेष अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। इस उद्देश्य से राज्य के सभी जिलों में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) का गठन किया जाएगा। पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया कि बिना वैध दस्तावेजों के रह रहे अप्रवासियों की पहचान के लिए एक संगठित और सख्त अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि STF संदिग्ध व्यक्तियों के पहचान पत्र, दस्तावेज और निवास संबंधी प्रमाणों की गहन जांच करेगी। भारत सरकार और उच्च स्तरीय कार्यालयों से प्राप्त दिशा-निर्देशों के तहत यह अभियान संचालित होगा, जिसमें बांग्लादेशी नागरिकों सहित अन्य अवैध रूप से रह रहे लोगों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि अवैध घुसपैठियों को शरण देने वालों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्यभर में विशेष तलाशी अभियान चलाया जाएगा, जिसमें दस्तावेजों की जाँच के आधार पर संदेहास्पद व्यक्तियों की पहचान की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कोई भी अवैध अप्रवासी अथवा उसे आश्रय देने वाला व्यक्ति कानून की गिरफ्त से बाहर न रहे।

सरकार की इस पहल को राज्य की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने के एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग को इस अभियान में पूरी सक्रियता से काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.