March 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

एनकेएच कोरबा में एक दिन में 9 सफल एवी फिस्टुला सर्जरी, अब मरीजों को बाहर जाने की जरूरत नहीं

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   न्यू कोरबा हॉस्पिटल (एनकेएच) ने एक बार फिर चिकित्सा क्षेत्र में अपनी दक्षता और प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल में एक ही दिन में 9 डायलिसिस मरीजों की सफलतापूर्वक आर्टेरियोवेनस फिस्टुला (एवी फिस्टुला) सर्जरी की गई। यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि अब कोरबा और आसपास के मरीजों को इस जटिल सर्जरी के लिए बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।

क्या है एवी फिस्टुला?
जो मरीज लंबे समय से डायलिसिस पर होते हैं, उनके लिए एवी फिस्टुला बनवाना आवश्यक होता है। यह एक विशेष प्रकार की सर्जरी होती है जिसमें धमनी और शिरा को जोड़कर डायलिसिस के लिए एक स्थायी रास्ता तैयार किया जाता है। यह प्रक्रिया विशेषज्ञता और आधुनिक तकनीक की मांग करती है।

एनकेएच में उच्च तकनीक और कुशल टीम का योगदान
एनकेएच कोरबा में सभी सर्जरी अत्याधुनिक तकनीकों से की गईं और मरीजों को अगले ही दिन स्वस्थ हालत में डिस्चार्ज कर दिया गया। अस्पताल की डायलिसिस यूनिट पिछले 10 वर्षों से सेवा दे रही है और अब तक 50,000 से अधिक सफल डायलिसिस प्रक्रियाएं पूरी कर चुकी है।

यहां उपलब्ध सुविधाओं में शामिल हैं:

  • 8 आधुनिक डायलिसिस मशीनें
  • 5 से अधिक प्रशिक्षित डायलिसिस तकनीशियन और सहायक स्टाफ
  • हेपेटाइटिस-सी पॉजिटिव मरीजों के लिए पृथक डायलिसिस सुविधा
  • आयुष्मान भारत कार्ड धारकों के लिए निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा
  • नियमित रूप से सेवाएं देने वाले नेफ्रोलॉजिस्ट और वेस्कुलर सर्जन

कोरबा में बना भरोसे का केंद्र
एनकेएच कोरबा की टीम मरीजों की सुरक्षा, सुविधा और त्वरित रिकवरी को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। यही वजह है कि यह अस्पताल न केवल कोरबा बल्कि आसपास के क्षेत्रों में किडनी और वेस्कुलर समस्याओं के इलाज का प्रमुख केंद्र बन चुका है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.