August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधियों की बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर जोर, शीर्ष नेतृत्व ने दिए मार्गदर्शन के सूत्र

1 min read

 

  त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा राहुल दंतेवाड़ा ****/  भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा दंतेवाड़ा में भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन की मजबूती, जनकल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और आगामी रणनीतियों पर व्यापक चर्चा की गई।

इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव, बस्तर सांसद महेश कश्यप, बस्तर संभाग प्रभारी रजनीश सिंह, सह प्रभारी निरंजन सिंहा और दंतेवाड़ा जिला संगठन प्रभारी श्रीनिवास मद्दी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

दंतेवाड़ा आगमन पर भाजपा कार्यालय चितालंका में विधायक चैतराम अटामी, जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुडामी, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर शीर्ष नेताओं का आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व सांसद एवं बस्तर के माटी पुत्र स्व. बलिराम कश्यप की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई।

इसके बाद भाजपा कार्यालय चितालंका में जिलाध्यक्ष कार्यालय का उद्घाटन शीर्ष नेताओं के करकमलों द्वारा किया गया, और जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता को शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। तत्पश्चात बीजापुर भाजपा की संगठनात्मक बैठक में बीजापुर जिलाध्यक्ष घासीराम नाग समेत अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिसमें वरिष्ठ नेताओं द्वारा दिशा-निर्देश दिए गए।

मुख्य बैठक जिला ग्रंथालय दंतेवाड़ा में सम्पन्न हुई, जिसमें भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए नेतृत्व ने संगठन की भूमिका, सुशासन के उद्देश्यों और जनसेवा की भावना को प्राथमिकता देने की बात कही। यह सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

नेताओं ने यह भी स्पष्ट संदेश दिया कि जनप्रतिनिधियों को जनता ने जो विश्वास सौंपा है, उसे पूरी निष्ठा और सेवाभाव के साथ निभाना चाहिए। सभी प्रतिनिधियों को “सेवक” की भावना से कार्य करते रहने का आह्वान किया गया।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.