March 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में कोरबा भाजपा की विशेष संगठनात्मक बैठक 11 मई को, राष्ट्रहितकारी कार्यक्रमों पर होगा मंथन”

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/    भारतीय जनता पार्टी कोरबा द्वारा 11 मई (रविवार) को दोपहर 3 बजे, पंडित दीनदयाल कुंज, भाजपा जिला कार्यालय, ट्रांसपोर्ट नगर में एक विशेष संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह बैठक जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में तथा राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आगामी राष्ट्रहितकारी कार्यक्रमों के संचालन हेतु बुलाई गई है।

बैठक में प्रदेश संगठन के आग्रह पर विचार-विमर्श और क्रियान्वयन योजना तैयार की जाएगी। इसका उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना, संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त करना, तथा आने वाले अभियानों को योजनाबद्ध तरीके से संचालित करना है।

बैठक की मुख्य बातें:

  • भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा तय एजेंडे पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
  • संगठनात्मक मजबूती, जनसंपर्क अभियान, सेवा कार्यों और सुशासन को जन-जन तक पहुँचाने की योजना पर काम किया जाएगा।
  • सभी जनप्रतिनिधियों और दायित्वधारी पदाधिकारियों को सेवकभाव से कार्य करने की प्रेरणा दी जाएगी।

अनिवार्य उपस्थिति हेतु निम्न सूचीबद्ध पदाधिकारी/जनप्रतिनिधि आमंत्रित हैं:
▪️ जिला समन्वय समिति
▪️ प्रदेश पदाधिकारी/कार्यसमिति सदस्य
▪️ मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी/कार्यसमिति सदस्य
▪️ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक/सह संयोजक
▪️ जिला पदाधिकारी
▪️ मोर्चा जिलाध्यक्ष/महामंत्री
▪️ प्रकोष्ठ के संयोजक
▪️ मंडल अध्यक्ष/महामंत्री
▪️ नगर निगम महापौर/पार्षद गण
▪️ नगर पालिका/पंचायत के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/पार्षद गण
▪️ जिला पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष
▪️ जनपद अध्यक्ष/उपाध्यक्ष

महत्वपूर्ण सूचना:
यह बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण और अनिवार्य है। सभी संबंधित पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति आवश्यक है। किसी विशेष कारणवश अनुपस्थिति की स्थिति में पूर्व सूचना देने का अनुरोध किया गया है।

बैठक का उद्देश्य केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि जनसेवा की भावना से ओत-प्रोत रहकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाना है।
यह जानकारी भाजपा जिला कोरबा के जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी द्वारा साझा की गई है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.