March 19, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“शहरी विकास की रफ्तार तेज, बालको नगर जोन में 42.30 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन” – मंत्री लखन लाल देवांगन

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा नगर निगम के बालको नगर जोन के छह वार्डों में शहरी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और आम जनता की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कुल 42.30 लाख रुपए की लागत से बनने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन सोमवार को छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्री लखन लाल देवांगन ने किया।

यह पहल मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सुशासन आधारित और विकासोन्मुखी नीतियों के अनुरूप की जा रही है, जिसमें नगरीय निकायों की समग्र उन्नति को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। मंत्री श्री देवांगन की घोषणाओं पर जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा तत्परता से अमल किया जा रहा है, जिससे विकास कार्यों की रफ्तार को नया बल मिला है।

मात्र एक माह के भीतर कोरबा विधानसभा क्षेत्र में 3 करोड़ रुपए से अधिक के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया जा चुका है। इन कार्यों में सामुदायिक भवन, मंच, साइकिल स्टैंड जैसे जनोपयोगी अवसंरचना निर्माण कार्य शामिल हैं जो क्षेत्रवासियों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करेंगे।

 

विकास कार्यों का विवरण इस प्रकार है:

  • वार्ड 34, बेलगरी बस्ती बजरंग चौक: सांस्कृतिक मंच निर्माण – ₹6.00 लाख
  • वार्ड 34, भदरापारा चेक पोस्ट: सामुदायिक भवन के सामने मंच निर्माण – ₹5.00 लाख
  • वार्ड 39, राम मंदिर पास: सामुदायिक भवन निर्माण – ₹7.00 लाख
  • वार्ड 36, नया रिस्दा: कब्रिस्तान के पीछे शौचालय व मूत्रालय (महिला/पुरुष) – ₹5.00 लाख
  • वार्ड 38, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल बालको: साइकिल स्टैंड निर्माण – ₹6.30 लाख
  • वार्ड 34: सामुदायिक भवन निर्माण – ₹13.00 लाख

विकास की नई राह पर कोरबा शहर
मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आमजन के जीवन को बेहतर बनाना है। बालको जोन के वार्डों के लिए 11 करोड़ रुपये के नए कार्य स्वीकृत किए जा चुके हैं जिनका कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल तिवारी, पार्षदगण श्री सत्येंद्र दुबे, श्री मंगल बंदे, श्री नरेंद्र देवांगन, श्री तरुण राठौर, श्री मुकुंद कंवर, श्री चेतन मैत्री, मंडल अध्यक्ष श्री दिलेंद्र यादव, श्रीमती चंदा देवी, श्रीमती सीमा कंवर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

जनता ने इस विकास कार्यों की पहल का स्वागत करते हुए इसे जनहित में एक ठोस कदम बताया। त्वरित क्रियान्वयन ने जनता के बीच सरकार की निष्ठा और कार्यकुशलता का भरोसा और मजबूत किया है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.