सुशासन तिहार 2025: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आकस्मिक दौरा, करीगांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से की मुलाकात



ब
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ सक्ति, बंदोरा/करीगांव: सुशासन तिहार 2025 के तहत मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज सक्ती जिले के बंदोरा गांव का आकस्मिक दौरा किया। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर अचानक बंदोरा गांव में उतरा, जिससे क्षेत्र में हलचल मच गई। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे करीगांव पहुंचे, जहां उन्होंने पीपल के पेड़ के नीचे चौपाल लगाई।
करीगांव के ग्रामीणों और महिलाओं ने कमल का फूल भेंट कर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। ग्रामीण परिवेश में मुख्यमंत्री खाट पर बैठकर लोगों से संवाद करते नजर आए। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं, सुझाव और स्थानीय मुद्दे सीधे मुख्यमंत्री के सामने रखे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी बातों को ध्यान से सुना और मौके पर ही कई समस्याओं के समाधान के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य ही जनसंपर्क और जनसमस्या का समाधान है, और सरकार आम जनता के साथ खड़ी है।
मुख्यमंत्री का यह दौरा न केवल ग्रामीणों के लिए खास रहा, बल्कि प्रशासन के लिए भी एक सकारात्मक संदेश लेकर आया कि शासन अब सीधे जनता के बीच जाकर संवाद करना चाहता है।


