August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

एनटीपीसी लाटा में प्रशासन की बड़ी कार्यवाही: वर्षों से किए गए अतिक्रमण को हटाया गया, ग्रामवासियों ने ली राहत की साँस

1 min read

 


तहसीलदार दर्री एवं नगर निगम की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुँचकर की सख्त कार्यवाही, शासन की भूमि को कराया मुक्त

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा *****/ लाटा (दर्री), कोरबा, 04 मई 2025 ,

***   एनटीपीसी लाटा क्षेत्र में वर्षों पुराने अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए तहसीलदार दर्री एवं नगर निगम की तोड़फोड़ दस्ते की संयुक्त कार्रवाई में प्रस्तावित शासकीय मार्ग को भूमाफियाओं से मुक्त कराया गया। यह कार्यवाही क्षेत्र के नागरिकों की दीर्घकालीन मांग पर की गई, जिसे लेकर जनता में प्रशासन के प्रति विश्वास और संतोष की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम लाटा में लगभग 50 वर्षों से निवासरत स्व. बाबूलाल राउत के परिवार की स्वामित्व वाली भूमि पर शासन द्वारा प्रस्तावित रास्ता दर्शाया गया है। किंतु विगत कुछ समय से कुछ स्थानीय गुंडा तत्वों एवं भूमाफियाओं द्वारा उस भूमि पर जबरन कब्जा कर लिया गया था और आमजन के रास्ते को अवरुद्ध कर निर्माण कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया था।

इस गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्रामवासियों — लाट वासुदेव राउत, श्री आर.आई. आकरे, श्री रामलखन पटेल, श्री भागवत राउत, श्री रमेश साव, श्री राजेन्द्र तारक, बंगाली बाबू यादव सहित अन्य — ने दिनांक 08.04.2025 को तहसीलदार महोदय को लिखित शिकायत सौंपते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की थी।

प्रशासन द्वारा मामले की जांच के बाद दिनांक 04.05.2025 को तहसीलदार दर्री, नगर निगम की तोड़फोड़ टीम व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर सांकेतिक शासकीय मार्ग से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान भारी संख्या में ग्रामीणजन, स्थानीय जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।

यह कार्यवाही पूरी तरह शांतिपूर्वक, कानूनी प्रक्रिया के तहत और पारदर्शी ढंग से की गई, जिसे देखकर ग्रामीणों ने प्रशासन के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह कदम जनहित में अत्यंत आवश्यक था और इससे गांव के सामाजिक सौहार्द एवं सुगम आवागमन को फिर से बहाल किया गया है।

ग्रामवासियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रशासन की यह निर्णायक कार्यवाही भूमाफियाओं के मनोबल को तोड़ने वाली है और यह क्षेत्र में कानून का राज स्थापित करने की दिशा में अहम कदम है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.