माननीय विधायक श्री प्रेमचंद पटेल के करकमलों से हुआ श्री शिव महापुराण कथा स्थल का भूमि पूजन




श्री महाकाल भक्त मंडल कोरबा के तत्वावधान में भक्ति, श्रद्धा और सेवा का अनूठा संगम
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ “श्री शिवाय नमस्तुभ्यं” के उद्घोष के साथ कोरबा में भक्ति का अद्भुत वातावरण उस समय सजीव हो उठा जब श्री महाकाल भक्त मंडल कोरबा के तत्वावधान में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के स्थल पर सांकेतिक भूमि पूजन का कार्यक्रम विधिवत संपन्न हुआ।
इस पुण्य अवसर पर क्षेत्रीय विधायक माननीय श्री प्रेमचंद पटेल जी ने अपने करकमलों से भूमि पूजन कर आयोजन को शुभारंभ प्रदान किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें क्षेत्रीय सरपंच, जिला पंचायत सदस्य श्री विनोद यादव जी, उपसरपंच श्री सुनील लहरे जी, गांव के कोटवार श्री खमन दास एवं कृपाल सिंह सहित ग्राम की अनेक सम्माननीय माताएं एवं बहनें भी उत्साहपूर्वक सहभागी बनीं।
पूजन स्थल पर भक्तिभाव और उल्लास की विशेष छटा देखने को मिली, जहां श्री महाकाल भक्त मंडल कोरबा के सम्माननीय सदस्य एवं पदाधिकारीगण —
श्री रविंद्र पाराशर जी, श्री दुर्गेश शर्मा जी, श्री शत्रुघ्न थवाईत जी, श्री अमृतलाल गुप्ता जी, श्री ईश्वर पटेल जी, श्री शैलेश शुक्ला जी, श्री अरविंद केसरवानी जी, श्री सतीश पांडे जी, श्री दुर्गेश राठौर जी, श्री संजय गुप्ता जी, श्री विनोद जायसवाल जी, श्रीमती राखी तारक जी, श्रीमती संतोषी गोस्वामी जी एवं अनीता दीदी —
अपनी सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की।
पूरे आयोजन में भक्तजनों की भारी संख्या में उपस्थिति देखी गई। विशेष रूप से वीरपाल सिंह एवं उनके परिवार द्वारा सभी श्रद्धालुओं हेतु जलपान, पानी एवं चाय की सुंदर व्यवस्था कर सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित भक्तों एवं मंडल सदस्यों ने सराहा।

ग्रामवासियों की सेवा भावना, सहयोग और समर्पण भाव से श्री महाकाल भक्त मंडल कोरबा अत्यंत गदगद हुआ। गांववासियों ने आगामी शिव महापुराण कथा आयोजन के लिए पूर्ण मनोयोग से सहयोग देने की सहमति जताई, जिससे आयोजन की सफलता के प्रति व्यापक विश्वास उत्पन्न हुआ।
उक्त जानकारी श्री महाकाल भक्त मंडल कोरबा के सचिव श्री राजेंद्र तारक जी द्वारा दी गई।
यह आयोजन न केवल धार्मिक उत्सव का प्रतीक है, बल्कि ग्राम्य संस्कृति, एकजुटता और सेवा परंपरा की सुंदर झलक भी प्रस्तुत करता है।


