March 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

श्री महाकाल भक्त मंडल कोरबा द्वारा श्री शिव महापुराण कथा हेतु भूमि पूजन सम्पन्न, विधायक प्रेमचंद पटेल की गरिमामयी उपस्थिति

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबाक्षेत्र में धार्मिक चेतना और आध्यात्मिक वातावरण को सशक्त करने के उद्देश्य से श्री महाकाल भक्त मंडल कोरबा के तत्वाधान में आयोजित होने जा रही श्री शिव महापुराण कथा की तैयारी का शुभारंभ भूमि पूजन कार्यक्रम के साथ हुआ। यह पूजन कार्यक्रम क्षेत्रीय विधायक श्री प्रेमचंद पटेल के करकमलों से विधिवत संपन्न हुआ।

 

इस अवसर पर आयोजन स्थल पर भारी संख्या में ग्रामीणजन, मातृशक्ति एवं शिव भक्त उपस्थित रहे। भूमि पूजन कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री विनोद यादव, क्षेत्रीय सरपंच, उपसरपंच सुनील लहरे, तथा ग्राम के कोतवार खमन दास और कृपाल सिंह ने अपनी सहभागिता निभाई। माताएं और बहनें भी विशेष उत्साह और श्रद्धा भाव के साथ स्थल पूजन व भ्रमण में सम्मिलित हुईं।

श्री महाकाल भक्त मंडल कोरबा के प्रमुख पदाधिकारी और सदस्यगण जैसे श्री रविंद्र पाराशर, श्री दुर्गेश शर्मा, श्री शत्रुघ्न थवाईत, श्री अमृतलाल गुप्ता, श्री ईश्वर पटेल, श्री शैलेश शुक्ला, श्री अरविंद केसरवानी, श्री सतीश पांडे, श्री दुर्गेश राठौर, श्री संजय गुप्ता, श्री विनोद जायसवाल, श्रीमती राखी तारक, श्रीमती संतोषी गोस्वामी, और अनीता दीदी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

भक्तजनों के लिए जलपान, पानी एवं चाय की व्यवस्था वीरपाल सिंह के परिवार द्वारा की गई, जो ग्रामीण सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण रहा। ग्रामीणों की इस आत्मीय सेवा एवं समर्पण को देखकर श्री महाकाल भक्त मंडल के सदस्य अत्यंत गदगद एवं भावविभोर हुए। ग्रामवासियों ने शिव महापुराण कथा आयोजन में तन-मन-धन से सहयोग देने की सहमति जताई।

कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी श्री महाकाल भक्त मंडल कोरबा के सचिव श्री राजेंद्र तारक द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि कथा आयोजन से पूर्व भूमि पूजन कर धर्मिक आयोजन की शुभ शुरुआत की गई है, जो भविष्य में पूरे क्षेत्र के लिए आध्यात्मिक जागरण का केंद्र बनेगा।

यह आयोजन न केवल धार्मिक भावना का प्रतीक है, बल्कि ग्राम्य जीवन में भक्ति और सेवा के सामूहिक संकल्प का भी अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत करता है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.