कोरबा में मेट्रो सिटी जैसी हृदय रोग सेवाएं: न्यू कोरबा हॉस्पिटल बना दिल का भरोसा




त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा अब हृदय रोग से जुड़ी जाँच और उपचार के लिए कोरबा और आसपास के मरीजों को बड़े शहरों की ओर रुख करने की आवश्यकता नहीं है। न्यू कोरबा हॉस्पिटल (एनकेएच) में मेट्रो सिटी स्तर की हृदय चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हैं, जिससे मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही उच्च गुणवत्ता की सुविधा मिल रही है।
एनकेएच ने हाल ही में हृदय रोग उपचार के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सतीश सूर्यवंशी और उनकी विशेषज्ञ टीम ने केवल दो दिनों के भीतर 6 सफल एंजियोप्लास्टी (PTCA) और 9 एंजियोग्राफी (CAG) की प्रक्रियाएं पूरी की हैं। इसके अतिरिक्त, 50 से अधिक मरीजों ने परामर्श प्राप्त किया, जो अस्पताल की विशेषज्ञता और मरीजों के बीच बढ़ते विश्वास का प्रतीक है।
डॉ. एस. चंदानी, डायरेक्टर, एनकेएच ने बताया कि अब तक 100 से अधिक एंजियोप्लास्टी प्रक्रियाएं सफलतापूर्वक की जा चुकी हैं। अस्पताल अत्याधुनिक तकनीक, अनुभवी हृदय विशेषज्ञों और 24×7 कार्डियक इमरजेंसी सेवाओं से लैस है। यहां कैथ लैब, पेसमेकर सुविधा, इको, टीएमटी और हॉल्टर मॉनिटर जैसी सेवाएं उपलब्ध हैं, जो मरीजों की जान बचाने में सहायक हैं।
इस माह 13-14 मई को डॉ. एस.एस. मोहंती और 30 मई से 01 जून के बीच डॉ. सतीश सूर्यवंशी एनकेएच में मौजूद रहेंगे और सभी हृदय संबंधी परामर्श व उपचार प्रदान करेंगे।
डॉ. चंदानी ने यह भी कहा कि अस्पताल मरीजों को सर्वोत्तम सेवा देने के लिए लगातार सेवाओं को आधुनिक बना रहा है और यह भरोसा ही हमारी टीम का मनोबल बनाए रखता है।


