August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“अपना घर सेवा आश्रम में प्रभुजन नंदिता दीदी का जन्मदिवस मनाकर शुरू हुई नई परंपरा, उम्मीद फाउंडेशन ने निभाई भागीदारी”

1 min read

   त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  आज दिनांक 04 मई 2025 को अपना घर सेवा आश्रम में एक अत्यंत भावुक और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रभुजन नंदिता दीदी का जन्म दिवस बड़े ही सादगी और सम्मान के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर एक नई परंपरा की शुरुआत की गई, जिसके अंतर्गत अब प्रत्येक परिवार किसी न किसी प्रभुजन का जन्म दिवस मना कर उन्हें सम्मान और अपनापन प्रदान करेगा।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रभुजन के स्वागत और शुभकामनाओं के आदान-प्रदान से हुई। चूंकि प्रभुजन को अपने जीवन की पुरानी जानकारी उपलब्ध नहीं होती है, इसलिए इस पहल के माध्यम से उन्हें सामाजिक जुड़ाव और आत्म-सम्मान की अनुभूति कराई जा रही है।

इस सुंदर आयोजन में उम्मीद फाउंडेशन के माननीय सदस्यगण – नेहा दीदी, गरिमा दीदी, उषा दीदी, रघुराज जी एवं अखिलेश जी – विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने प्रभुजन के साथ समय बिताया, उन्हें शुभकामनाएं दीं और मानवीय रिश्तों को मजबूत करने का उदाहरण प्रस्तुत किया।

अपना घर सेवा आश्रम की ओर से सभी अतिथियों को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया, जो पर्यावरण और सेवा दोनों के प्रति एक सुंदर संदेश है। पौधा सम्मान का प्रतीक बनकर यह दर्शाता है कि जैसे पौधा धीरे-धीरे बढ़कर छांव देता है, वैसे ही सेवा भी धीरे-धीरे समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाती है।

यह आयोजन केवल एक जन्मदिन समारोह नहीं था, बल्कि एक संदेश था – कि हर जीवन महत्वपूर्ण है और हर व्यक्ति को सम्मान, प्रेम और अपनापन मिलना चाहिए।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.