March 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

शिवभक्ति का अद्भुत उत्सव: कोरबा में श्री शिव महापुराण कथा हेतु भूमि पूजन विधिवत सम्पन्न, श्रद्धा और सहयोग से गूंजा गांव

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा। श्री शिवाय नमस्तुभ्यं। श्री महाकाल भक्त मंडल कोरबा के पवित्र प्रयासों से आयोजित होने जा रही श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ भव्य भूमि पूजन के साथ हुआ। यह पावन अनुष्ठान क्षेत्र के माननीय विधायक श्री प्रेमचंद पटेल जी के करकमलों द्वारा विधिवत सम्पन्न हुआ। कथा स्थल पर पूरे गांव में भक्ति, उत्साह और अध्यात्म का अनुपम संगम देखने को मिला।

इस ऐतिहासिक क्षण पर क्षेत्रीय सरपंच एवं जिला पंचायत सदस्य श्री विनोद यादव जी, उपसरपंच श्री सुनील लहरे जी, ग्राम कोटवार श्री खमन दास, कृपाल सिंह, और ग्राम की सम्मानीय माताएं एवं बहनें उत्साहपूर्वक उपस्थित रहीं। सभी श्रद्धालुओं ने श्रद्धा पूर्वक स्थल भ्रमण किया एवं पूजन में सहभागी बनकर वातावरण को भक्ति से सराबोर कर दिया।

 

श्री महाकाल भक्त मंडल कोरबा के प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्यगण —
श्री रविंद्र पाराशर जी, श्री दुर्गेश शर्मा , मुकेश अंकित जायसवाल,  श्री शत्रुघ्न थवाईत जी, श्री अमृतलाल गुप्ता जी, श्री ईश्वर पटेल जी, श्री शैलेश शुक्ला जी, श्री अरविंद केसरवानी जी, श्री सतीश पांडे जी, श्री दुर्गेश राठौर जी, श्री संजय गुप्ता जी, श्री विनोद जायसवाल जी, श्रीमती राखी तारक जी, श्रीमती संतोषी गोस्वामी जी, एवं अनीता दीदी सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

पूरे कार्यक्रम में भक्तजनों के लिए जलपान, चाय एवं पेयजल की उत्तम व्यवस्था श्री वीरपाल सिंह जी के परिवार द्वारा की गई, जो सभी के लिए प्रेरणादायक रही। इस सेवा भाव को देखकर श्री महाकाल भक्त मंडल ने कृतज्ञता व्यक्त करते हुए ग्रामीणजनों के समर्पण भाव की सराहना की।

गांव के नागरिकों ने पूरे आयोजन में तन, मन और धन से सहयोग देने का वचन देकर इस आयोजन को ऐतिहासिक और दिव्य बनाने का संकल्प लिया।

इस पावन आयोजन की समस्त जानकारी श्री महाकाल भक्त मंडल कोरबा के सचिव श्री राजेंद्र तारक जी द्वारा दी गई। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से निवेदन किया कि आगामी श्री शिव महापुराण कथा में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें और इस अध्यात्मिक यात्रा को सफल बनाएं।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.