October 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन 05 मई को बालको नगर के चार वार्डों को देंगे 42.30 लाख के विकास कार्यों की सौगात”

त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा, ****/  04 मई 2025। नगर विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन 05 मई सोमवार को कोरबा नगर निगम के बालको जोन अंतर्गत चार वार्डों में 42 लाख 30 हजार रुपए की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। यह आयोजन क्षेत्र में अधोसंरचना विकास को गति देने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

विकास कार्यों में शामिल प्रमुख निर्माण कार्य इस प्रकार हैं:

  • वार्ड क्रमांक 34 बेलगरी बस्ती, बजरंग चौक के पास सांस्कृतिक मंच निर्माण, जिसकी अनुमानित लागत 6 लाख रुपए है।
  • वार्ड क्रमांक 34 चेकपोस्ट भदरापारा में सामुदायिक भवन के सामने मंच निर्माण, जिसकी लागत 5 लाख रुपए निर्धारित की गई है।
  • वार्ड क्रमांक 39 राम मंदिर के पास सामुदायिक भवन का निर्माण, जिसकी लागत 7 लाख रुपए है।
  • वार्ड क्रमांक 36 नया रिस्दा कब्रिस्तान के पीछे झेरिया, धोबी/बरेठ समाज भवन के पास महिला एवं पुरुष शौचालय और मूत्रालय निर्माण कार्य, जिसकी लागत 5 लाख रुपए है।
  • वार्ड क्रमांक 38 स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल बालको कोरबा में सायकल स्टैंड निर्माण, जिसकी अनुमानित लागत 6.30 लाख रुपए है।
  • वार्ड क्रमांक 34 में एक अन्य सामुदायिक भवन निर्माण, जिसकी लागत 13 लाख रुपए निर्धारित की गई है।

इस भूमिपूजन कार्यक्रम में कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी।
इन विकास कार्यों के आरंभ से क्षेत्रवासियों को सामाजिक, शैक्षणिक और बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिलेगा, साथ ही सार्वजनिक स्थानों की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.