कोरबा में 5 मई से श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ महोत्सव, कथा व्यास होंगे पं. देवकृष्ण शर्मा
1 min read



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा जिले के आर.पी. नगर, कोसाबाड़ी स्थित “गोविंद श्री” परिसर में आगामी 5 मई 2025 से 12 मई 2025 तक संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन श्रद्धालुजनों की आस्था एवं सत्संग की भावना को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया जा रहा है, जिसमें धर्मप्रेमी जनों को आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होगा।
इस पावन कार्यक्रम की प्रेरणा परमपूज्य संत श्री श्री 1008 श्री कमलनयन दास शास्त्री जी (अयोध्या) के श्रीचरणों से प्राप्त हुई है। इस आयोजन में प्रतिदिन संगीतमय भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा। कथा व्यास पं. श्री देवकृष्ण शर्मा (टेमर – सतना) होंगे, जो अपनी मधुर वाणी और गूढ़ व्याख्यानों के लिए प्रसिद्ध हैं।
कार्यक्रम का विस्तृत विवरण निम्नानुसार है:
- कलश यात्रा एवं महापुराण स्थापना, वेदी स्थापना
तिथि: 5 मई 2025, सोमवार
समय: प्रातः 10:00 बजे से - मूल पाठ
समय: प्रतिदिन प्रातः 7:30 बजे से 10:30 बजे तक - दैनिक कथा रस
समय: प्रतिदिन सायं 4:30 बजे से 7:30 बजे तक - हवन, पूजन, समापन एवं भंडारा
तिथि: 12 मई 2025, सोमवार
समय: दोपहर 1:00 बजे से
यजमान:
श्रीमती विमला रत्न, श्री ब्रजेश्वर अवस्थी, श्रीमती सविता अवस्थी, सूरज कुमार अवस्थी, श्रीमती प्रियंका अवस्थी, श्री कनक अवस्थी (तिवारी परिवार)
कथा स्थल:
“गोविंद श्री” डॉ. लच्छूरे के पास, आर.पी. नगर, कोसाबाड़ी, कोरबा
विनीत:
श्रीमती दीमा-रामलाल अवस्थी एवं श्रीमती रेखनी-रामकृष्ण अवस्थी
संपर्क:
मो.: 9926120231, 6267929347, 9345088135
विशेष आग्रह:
समस्त क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुजनों से अनुरोध है कि इस पावन धार्मिक आयोजन में सपरिवार सहभागी बनें एवं श्रीमद्भागवत कथा श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त करें।







