August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा चैतमा मंडल अध्यक्ष बृजेश यादव ने संगठन विस्तार में निभाई अग्रणी भूमिका, जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने किया सम्मानित

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा *****/   कोरबा, 2 मई 2025 भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में भाजपा चैतमा मंडल अध्यक्ष श्री बृजेश यादव ने अनुकरणीय कार्य करते हुए जिले में सर्वप्रथम बूथ समिति का विस्तार पूर्ण कर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी को उसकी रिपोर्ट सौंप दी। इस संगठनात्मक सक्रियता और तत्परता के लिए श्री गोपाल मोदी ने उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया और उनके योगदान को सराहा।

भाजपा कार्यालय कोरबा में आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्री मोदी ने श्री यादव के कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि “ऐसे समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है, और बृजेश यादव ने इसमें आदर्श प्रस्तुत किया है।”

चैतमा मंडल अध्यक्ष बृजेश यादव ने बताया कि यह कार्य केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरी मंडल टीम के सामूहिक परिश्रम और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने जिला नेतृत्व के मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार जताया।

इस अवसर पर पार्टी के अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी श्री यादव की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके प्रयासों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का वातावरण भावनात्मक और प्रेरणादायक रहा, जिसमें “पार्टी पहले – व्यक्ति बाद” की भावना साफ झलक रही थी। भाजपा का यह संदेश पुनः स्पष्ट हुआ कि संगठन में मेहनत, ईमानदारी और समर्पण का सदैव सम्मान किया जाता है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.