August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में गौ-वंश की अवैध तस्करी का मामला उजागर, बजरंग दल की सतर्कता से समय रहते हुई रोकथाम

1 min read

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ 2 मई 2025 – कोरबा जिले में गौ-तस्करी के एक गंभीर मामले का खुलासा हुआ है। बजरंग दल को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि इमलीदुग्गु, सीतामणी चौक क्षेत्र से एक वाहन के माध्यम से गौ-वंश की अवैध तस्करी की जा रही है। प्राप्त सूचना के आधार पर रात्रि 11:45 बजे बजरंग दल की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए मौके पर निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान वाहन क्रमांक CG 12 BL 4143 में दो बैलों को बहुत ही बेरहमी और अमानवीय तरीके से बांधकर ले जाया जा रहा था। जब वाहन चालक से पूछताछ की गई, तो उसने कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया और अपनी पहचान छिपाने का प्रयास करता रहा।

इस घटना के बाद विश्व हिन्दू परिषद – कोरबा ने कोतवाली थाना प्रभारी को लिखित में शिकायत सौंपते हुए मांग की है कि इस प्रकार की गौ-तस्करी व पशु क्रूरता के मामलों में तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए।

विश्व हिन्दू परिषद के जिला संयोजक श्री श्याम दुर्गी ने मांग की है कि:

  1. वाहन चालक एवं संलिप्त व्यक्तियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए,
  2. बैलों को सुरक्षित स्थान पर पशु चिकित्सकों की देखरेख में रखा जाए,
  3. गौ-तस्करी के पीछे सक्रिय नेटवर्क का पता लगाकर उसे समाप्त किया जाए,
  4. भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं न हों, इसके लिए नियमित गश्त और निगरानी की जाए।

श्री दुर्गी ने कहा कि “गौ-वंश की रक्षा करना हमारी धार्मिक और सामाजिक जिम्मेदारी है। ऐसे अपराधों के खिलाफ प्रशासन को सख्त रुख अपनाना चाहिए ताकि समाज में कानून व्यवस्था बनी रहे और मानवता की रक्षा सुनिश्चित हो सके।”

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष देखा गया और सभी ने प्रशासन से त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.