कोरबा भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक सशक्तिकरण की दिशा में अहम संवाद, गोपाल मोदी का भव्य स्वागत





त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा *****/ – भाजपा कोरबा कार्यालय में आज एक विशेष संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षगण, पार्षद और सक्रिय कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई और संगठन के भविष्य की दिशा को लेकर अहम चर्चा की।

मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग, मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा और मंडल अध्यक्ष बृजेश यादव ने श्री मोदी से औपचारिक भेंट कर क्षेत्रीय स्तर पर संगठन की मजबूती, बूथ विस्तार, और आम जनता से जुड़ाव बढ़ाने के विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

इस गरिमामय कार्यक्रम में संजय शर्मा, प्रीतम देवांगन, समजीत सिंह, अविनाश केशरवानी, डेकरेण्ट देवांगन, विनोद जैसवाल, अनुराग धुलानी, परविंदर सिंह (पूर्व मंडल अध्यक्ष), युगल किशोर केवट (पार्षद), अमी लाल चौहान, संजीव सिंह और शिव चंदेल सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष का पारंपरिक तरीके से पुष्पमालाओं एवं जयघोष के साथ स्वागत किया। बैठक में संगठन की रणनीति, वार्ड स्तरीय समस्याएं, युवाओं की भागीदारी और आगामी राजनीतिक योजनाओं पर गंभीर चर्चा हुई।
श्री गोपाल मोदी ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के सिद्धांतों पर अडिग रहते हुए जनसेवा के मार्ग पर निरंतर कार्यरत रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन एकजुटता और संकल्प के साथ हुआ, जिसमें कार्यकर्ताओं ने भाजपा को कोरबा जिले में और अधिक सशक्त बनाने का प्रण लिया।


