August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: अब 10 लाख से अधिक लागत के कार्यों की निविदाएं होंगी ई-टेंडरिंग के माध्यम से

1 min read

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  नवा रायपुर, 28 मार्च 2025 छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश के समस्त नगर पालिक निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में 10 लाख रुपये से अधिक लागत वाले समस्त विकास कार्यों के लिए निविदाएं अब ई-टेंडरिंग प्रणाली के माध्यम से करने के निर्देश जारी किए हैं।

विभागीय आदेश संख्या एफ 5-56/2014/18 के तहत दिनांक 28 मार्च 2025 को नवा रायपुर अटल नगर से जारी इस आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि 20 लाख रुपये या उससे अधिक लागत वाले कार्यों के ई-टेंडरिंग के पूर्व के आदेशों में संशोधन करते हुए अब 10 लाख रुपये से अधिक लागत वाले समस्त कार्यों को भी ई-टेंडरिंग के दायरे में लाया गया है।

इस आदेश के अनुसार अब समस्त आमंत्रित निविदाओं को e-Procurement पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। यह निर्णय निविदा प्रक्रिया में पारदर्शिता, प्रतिस्पर्धा एवं दक्षता सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

आदेश में यह भी कहा गया है कि समस्त विभागीय अधिकारी अब निविदा आमंत्रण, न्यूनतम निविदाकार, कार्यादेश आदि की जानकारी अनिवार्य रूप से ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल में प्रदर्शित करें।

यह आदेश जारी होने की तिथि से प्रभावशील होगा। आदेश पर छत्तीसगढ़ शासन के अवर सचिव आनंद कुमार पटेल के हस्ताक्षर हैं और इसे समस्त संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के लिए प्रेषित किया गया है।

यह निर्णय राज्य में विकास कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में एक अहम प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.