August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

महाराणा प्रताप नगर कॉलोनी में बिजली कटौती से त्रस्त लोग, पार्षद प्रतिनिधि के नेतृत्व में अनुभा लकड़ा से की मुलाकात

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/    महाराणा प्रताप नगर कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 27 में बीते कई दिनों से हो रही लगातार बिजली कटौती से कॉलोनीवासियों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भीषण गर्मी और अनियमित बिजली आपूर्ति के कारण लोग अत्यंत परेशान हैं। इससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है, बल्कि विद्यार्थियों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को भी गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इन्हीं समस्याओं को लेकर कॉलोनी वासियों ने पार्षद प्रतिनिधि श्री दिनेश वैष्णव के नेतृत्व में बिजली विभाग की अधिकारी अनुभा लकड़ा मैडम से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए एक लिखित आवेदन पत्र सौंपा जिसमें कॉलोनीवासियों की समस्याओं का उल्लेख किया गया था।

दिनेश वैष्णव ने मैडम से अनुरोध किया कि बिजली कटौती की समस्या को प्राथमिकता से लेते हुए जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि समय पर सुधार नहीं हुआ तो कॉलोनी वासी आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

अनुभा लकड़ा मैडम ने कॉलोनीवासियों को आश्वासन दिया कि समस्या की गंभीरता को समझते हुए शीघ्र ही आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और बिजली आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा।

इस सकारात्मक पहल से कॉलोनी वासियों को अब समाधान की उम्मीद जगी है और वे बिजली विभाग की कार्यवाही का इंतजार कर रहे हैं।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.