राकेश अरोरा बने बाल विहार हायर सेकेंडरी स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, विकास को लेकर जताई प्रतिबद्धता




त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। परमेश्वरी नारायण लोक शिक्षण संस्थान कोरबा द्वारा संचालित बाल विहार हायर सेकेंडरी स्कूल, पंप हाउस, कोरबा की कार्यकारिणी प्रबंधन समिति का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इस समिति में श्री राकेश अरोरा को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
अन्य पदों पर श्री अशोक अग्रवाल को उपाध्यक्ष, श्री शरद कुमार दुबे को सचिव, श्री इंद्राज सिंह भाटिया को कोषाध्यक्ष, श्री सुनील कोटवानी को सहसचिव तथा श्री नवीन अरोरा एवं श्री टी. रामानी को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री राकेश अरोरा ने विद्यालय के सर्वांगीण विकास और गुणवत्ता सुधार को लेकर पूर्ण प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने समस्त शिक्षकीय स्टाफ को विद्यालय गणवेश (यूनिफॉर्म) उपलब्ध कराने की घोषणा की।
कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष श्री किशोर कुमार अग्रवाल ने भी विद्यालय हित में अनेक घोषणाएं कीं, जिनमें 10 कंप्यूटर, 1 लैपटॉप, 1 प्रोजेक्टर की व्यवस्था तथा विद्यार्थियों के लिए पेयजल सुविधा हेतु बोरवेल खुदाई की घोषणा प्रमुख रही।
इसी क्रम में नवनियुक्त उपाध्यक्ष श्री अशोक अग्रवाल ने 15 दिन के भीतर विद्यालय में एक इनवर्टर प्रदान करने की घोषणा की, जिससे विद्यार्थियों और स्टाफ को बिजली की समस्या से राहत मिलेगी।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे और विद्यालय को शिक्षण, संसाधन और संरचना के क्षेत्र में आगे ले जाने का संकल्प लिया। शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने भी अपने सुझाव दिए और नई समिति को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ, पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारीगण और गणमान्य सदस्य उपस्थित थे। समस्त उपस्थितजनों ने नवनियुक्त समिति को बधाई दी और उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।


