August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

संकल्प महिला मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन, रूबी श्रीवास्तव बनीं अध्यक्ष

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   कोरबाहसदेव ताप विद्युत गृह (एचटीपीएस) कोरबा-पश्चिम में संचालित संकल्प महिला मंडल (सीनियर क्लब) की नई कार्यकारिणी समिति का गठन सत्र 2025-26 के लिए किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में रूबी श्रीवास्तव को सर्वसम्मति से महिला मंडल की अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद हेतु प्रियंका पाटले, अभिलाषा गुप्ता, मिनती स्वेन, मनीषा पांडे, कविता पंड्या और अनुराधा राव को नियुक्त किया गया। सचिव पद पर संगीता कोरम और सहसचिव के रूप में माधुरी जायसवाल एवं मंजूषा बरडिया को जिम्मेदारी दी गई। कोषाध्यक्ष का दायित्व हर्षिता श्रीवास्तव को सौंपा गया।

इसके अलावा, क्रीड़ा सचिव के रूप में दिव्या देवांगन और कविता पटेल को चुना गया, जबकि सांस्कृतिक सचिव पद की जिम्मेदारी स्वाति जैन और दीक्षा गुप्ता को सौंपी गई।

कार्यक्रम के दौरान महिला मंडल की सभी सदस्याओं ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने संगठन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पूर्व कार्यकारिणी (सत्र 2024-25) के पदाधिकारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। अध्यक्ष रूबी श्रीवास्तव ने स्मृति चिह्न भेंट कर सभी पूर्व पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.