August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

ईमलीडुगु नहर की जर्जर स्थिति बनी जानलेवा, पार्षद राधा दास ने मरम्मत व जाली लगाने की मांग की

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा, नगर पालिक निगम, कोरबा के वार्ड क्रमांक 09, ईमलीडुगु क्षेत्र की पार्षद श्रीमती राधा दास ने एक पत्र के माध्यम से नगर प्रशासन का ध्यान ईमलीडुगु नहर की जर्जर स्थिति की ओर आकृष्ट कराया है। उन्होंने नगर के सोनालिया फाटक से लेकर ईमलीडुगु नहर पर मरम्मत और कुछ स्थानों पर जाली लगाने की मांग की है, विशेषकर उरगा-बरपाली मार्ग के बीच स्थित नहर के लिए।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि यह नहर अब अत्यंत जर्जर हो चुकी है और कई स्थानों पर लीक, सीपेज एवं टूट-फूट की स्थिति बनी हुई है, जिससे कभी भी गंभीर दुर्घटना घट सकती है। पूर्व में इस नहर में कई लोगों की जान भी जा चुकी है, विशेषकर वे जो अंधेरे या बरसात के समय नहर के किनारे से गुजरते हैं। मोटरसाइकिल सवार एवं राहगीरों के गिरने की घटनाएं आम हो चुकी हैं।

पार्षद राधा दास ने कहा कि नहर के किनारों पर कांक्रीटिंग कार्य और मजबूत जाली नहीं होने के कारण नहर में गिरकर लोगों की मृत्यु के पश्चात उनके शवों की खोज में परिजन एवं मोहल्ले के लोग अत्यंत परेशान होते हैं। शवों के बरामद न होने तक मानसिक पीड़ा बनी रहती है।

इसलिए उन्होंने संबंधित विभाग से निवेदन किया है कि जल्द से जल्द इस नहर की मरम्मत करवाई जाए और उरगा-बरपाली के बीच नहर पर आवश्यकतानुसार जाली लगाई जाए, ताकि आगे कोई दुर्घटना न हो और नागरिक सुरक्षित रह सकें।

नागरिकों ने भी पार्षद के इस प्रयास की सराहना करते हुए शीघ्र कार्यवाही की मांग की है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.