May 7, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

उरगा पुलिस ने फल दुकान से 1.80 लाख रुपए चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा।****/ थाना उरगा पुलिस ने चोरी के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी प्रदीप पटेल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी ने एक फल दुकान से ₹1,80,000 की चोरी कर ली थी, जिसे उसने जम्मू-कश्मीर और राउरकेला जैसे स्थानों में घुमने-फिरने में खर्च कर दिया।

दिनांक 04 नवम्बर 2024 को प्रार्थी लक्ष्मी कांत मिश्रा पिता श्रीनाथ मिश्रा ने थाना उरगा में एक लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जिसमें उन्होंने बताया कि भैसमा स्थित अपनी फल दुकान में रखे थैले से उनके नौकर प्रदीप पटेल ने ₹1,80,000/- चोरी कर फरार हो गया। रिपोर्ट के आधार पर अपराध क्रमांक 473/2024, धारा 306 BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी प्रदीप पटेल पिता अमृत लाल पटेल (उम्र 24 वर्ष), निवासी बेंदरकोना, थाना सिविल लाइन, रामपुर, जिला कोरबा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने चोरी की गई रकम को जम्मू-कश्मीर व राउरकेला में घूमने में खर्च कर दिया है। हालांकि, ₹50,000 की नकद राशि बरामद कर जब्त की गई।

पुलिस कार्यवाही:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नितिन ठाकुर, और नगर पुलिस अधीक्षक श्री भूषण एक्का के मार्गदर्शन में यह कार्यवाही की गई। थाना प्रभारी उप निरीक्षक राजेश्न तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सक्रियता से काम करते हुए आरोपी को पकड़ा। इस कार्यवाही में प्रआर 304 अजय यादव, आर. 146 दौलत कैवर्त, और आर. 835 नरेश कंवर की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है और आगे की जांच जारी है। इस कार्यवाही से स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा की भावना और पुलिस पर विश्वास और मजबूत हुआ है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.