May 8, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, 11 आरोपी गिरफ्तार, 155.15 लीटर शराब एवं उपकरण जप्त

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   कोरबा जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की सघन कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में कोरबा पुलिस द्वारा जनशिकायतों के आधार पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया।

इसी कड़ी में थाना पाली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 87.5 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो अवैध रूप से शराब बेच रहे थे। यह कार्यवाही जिलेभर में चल रहे अभियान का हिस्सा है, जिसमें कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर 155.15 लीटर अवैध शराब और शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरण जप्त किए गए।


कार्यवाही का ब्यौरा:

▶️ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत गिरफ्तार आरोपी:

1. थाना पाली:

  • शालिकराम जांगड़े, निवासी नुनेरा बंजारा पारा पाली
  • दो महिला आरोपी, निवासी नायक मोहल्ला, बाधाखार पाली

2. थाना बालको:

  • शत्रुघ्न चौहान, निवासी चेक पोस्ट, ओएम कॉलोनी, बालको

3. थाना हरदीबाजार:

  • एक महिला आरोपी, निवासी धतूरा, हरदीबाजार
  • विनोद कश्यप, निवासी धतूरा, हरदीबाजार

4. थाना उरगा:

  • दो महिला आरोपी, निवासी धनवार मोहल्ला, कनकी उरगा

▶️ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के अंतर्गत गिरफ्तार आरोपी:

1. थाना दीपका:

  • एक महिला आरोपी, निवासी बनखेता सिरकी, दीपका
  • एक महिला आरोपी, निवासी कसाईपाल, दीपका

2. चौकी जटगा:

  • दिलहरण धनुहार, निवासी छेवधरा, जटगा

3. थाना पाली:

  • महिला आरोपी, निवासी पानी टंकी मोहल्ला, बांधाखार पाली

सभी आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। कोरबा पुलिस द्वारा आगे भी अवैध गतिविधियों के विरुद्ध इसी प्रकार की सख्त कार्यवाही जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया गया है।


 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.