मैथिल समाज की बैठक पंचवटी विश्राम गृह में संपन्न, ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के अंतर्गत हेमंत झा का भव्य स्वागत




त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा में पंचवटी विश्राम गृह में मैथिल समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के तहत दरभंगा, बिहार से आए समाजसेवी हेमंत झा जी का हार्दिक स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस बैठक का आयोजन मैथिल समाज द्वारा किया गया था, जिसमें सामाजिक एकता, संस्कृति संरक्षण एवं भाषा विकास जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

बैठक की शुरुआत समाज के जिला अध्यक्ष श्री भूषण लाल कर्ष जी द्वारा हेमंत झा जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत के साथ की गई। इसके उपरांत जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा जी का भी समाज के सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया। उन्हें “मैथिली गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया, जो समाज में उनके योगदान की सराहना का प्रतीक है।
कार्यक्रम में अध्यक्ष भूषण लाल कर्ष जी ने स्वागत भाषण दिया और समाज की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इसके बाद हेमंत झा जी ने सभा को संबोधित करते हुए मिथिला संस्कृति, भाषा और एकता की भावना को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया।
बैठक में समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख रूप से मनोज मिश्रा, ललन झा, प्रेम, ए. के. सिंह, राधा गोविंद, चंद्र भूषण, प्रभात कुमार मिश्रा, अमित कुमार झा, विकेश झा सहित बड़ी संख्या में मैथिल समाज के सदस्य शामिल हुए। सभी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की निरंतरता की आवश्यकता पर बल दिया।


