May 8, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में आयुष चिकित्सकों का सम्मेलन आज, अर्श रोग पर होगी विशेष परिचर्चा

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   कोरबा, 29 अप्रैल 2025 आयुष चिकित्सा के क्षेत्र में विशेषज्ञता को बढ़ावा देने हेतु आयुष मेडिकल एसोसिएशन कोरबा एवं हिमालया फार्मा, जिल डिवीजन बैंगलोर के संयुक्त तत्वावधान में आज होटल हेरिटेज इन, कोरबा में एक दिवसीय चिकित्सक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यह सम्मेलन मध्यान्ह 1 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें अर्श (पाइल्स) रोग पर विशेष संभाषा परिषद का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम में हिमालया फार्मा, बैंगलोर के साइंटिफिक सर्विसेस के सीनियर मैनेजर डॉ. विपिन कटारिया अर्श रोग के कारणों, निदान एवं उपचार विधियों पर आयुर्वेद के दृष्टिकोण से विस्तृत जानकारी देंगे। डॉ. कटारिया चिकित्सकों के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे एवं इस विषय पर गहन परिचर्चा का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे प्रतिभागी चिकित्सकों को अद्यतन शोध एवं चिकित्सीय अनुभवों से अवगत कराया जा सके।

इस सम्मेलन में आयुष मेडिकल एसोसिएशन कोरबा के समस्त पदाधिकारी एवं जिले के सभी बी.ए.एम.एस. चिकित्सक सदस्य विशेष रूप से भाग लेंगे। साथ ही, हिमालया फार्मा के रीजनल मैनेजर आनंद पाण्डेय और मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव चक्रपाणि पाण्डेय भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

आयुष मेडिकल एसोसिएशन कोरबा के जिलाध्यक्ष डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने जिले के सभी आयुष चिकित्सकों से अपील की है कि वे इस सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अर्श रोग के उपचार के नवीन दृष्टिकोणों को जानें और अपने चिकित्सकीय ज्ञान को समृद्ध करें।

यह सम्मेलन न केवल चिकित्सकों के ज्ञानवर्धन का अवसर है, बल्कि रोग प्रबंधन में आधुनिक एवं परंपरागत विधाओं के समन्वय को भी सुदृढ़ करेगा।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.