March 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में भाजपा द्वारा बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जी का भव्य सम्मान सभा संपन्न, समाज के प्रबुद्ध जनों का हुआ सम्मान

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा, *****/ 27 अप्रैल 2025। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा आज दिनाँक 27.04.25 को दोपहर 2 बजे गीतांजली भवन, पुराना बस स्टैंड कोरबा में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती के उपलक्ष्य में “सम्मान सभा” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर तथा बाबा साहब के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया, जिससे वातावरण भावविभोर हो उठा।

इस सम्मान सभा में मुख्य वक्ता के रूप में माननीय शिवरतन शर्मा जी (पूर्व विधायक भाठापारा) उपस्थित रहे। साथ ही कार्यक्रम को गरिमा प्रदान करने हेतु माननीय लखन लाल देवांगन जी (कैबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन), माननीय गोपाल मोदी जी (जिलाध्यक्ष, भाजपा कोरबा), माननीय प्रेमचंद पटेल जी (विधायक, कटघोरा), माननीय जोगेश लाम्बा जी, माननीय मनोज शर्मा जी, श्रीमती संजू देवी राजपूत जी (महापौर, नगर पालिक निगम कोरबा), माननीय डॉ. पवन सिंह जी (अध्यक्ष, जिला पंचायत कोरबा) सहित कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज के प्रबुद्ध जनों का साल व श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। समाज के विकास में उनके योगदान को सराहते हुए उपस्थित अतिथियों ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे – गोपाल साहू जी, श्री पवन गर्ग जी, श्री सरजू अजय जी, अशोक चावलानी जी, हितानंद अग्रवाल जी, श्रीमती सुनीता पाटले जी, आर.डी. भारद्वाज जी, रामचंद्र पाटले जी, जे.पी. कोसले जी, मनीराम जांगड़े जी एवं श्यामलाल मरावी जी।

 

इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मंडलों के मंडल अध्यक्षगण, पार्षदगण तथा युवा कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उपस्थित गणमान्य नागरिकों में राजेश लहरे, सुकृता कुर्रे, डॉ. जे.के. लहरे, गुहाराम टंडन, संजय सारथी, मनीष मिश्रा, अभिषेक गर्ग, प्रतिमा सोनवानी, प्रीति स्वर्णकार, प्रमिला सागर, कमलेश प्रधान, कमल सिंह, दिलीप दास, शशि साहू, हेमा शर्मा, लक्ष्य चतुर्वेदी, सिकंदर उषरवर्षा, महेश कुर्रे आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।

कार्यक्रम का सफल संचालन ऊर्जावान कार्यकर्ता बबलू डहरिया द्वारा कुशलता से किया गया, जिससे कार्यक्रम अनुशासित और प्रभावी ढंग से संपन्न हुआ।

इस गरिमामय आयोजन ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के आदर्शों और विचारों के प्रचार-प्रसार को नई ऊर्जा प्रदान की तथा समाज के सभी वर्गों में एकता एवं समरसता का संदेश भी दिया।


 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.