March 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में भाजपा द्वारा भव्य सम्मान समारोह आयोजित, बाबा साहब आंबेडकर को किया नमन


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा, ****/27 अप्रैल 2025 — भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा आज दिनांक 27.04.2025 को दोपहर 2 बजे गीतांजली भवन, पुराना बस स्टैंड कोरबा में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के सम्मान में भव्य “सम्मान सभा” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और बाबा साहब के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया, जिससे कार्यक्रम स्थल एक दिव्यता से भर गया।

सम्मान सभा के मुख्य वक्ता पूर्व विधायक भाठापारा माननीय श्री शिवरतन शर्मा जी रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री माननीय श्री लखन लाल देवांगन जी, भाजपा जिलाध्यक्ष माननीय श्री गोपाल मोदी जी, कटघोरा विधायक माननीय श्री प्रेमचंद पटेल जी, वरिष्ठ नेता माननीय श्री जोगेश लाम्बा जी, माननीय श्री मनोज शर्मा जी, कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत जी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह जी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज के प्रबुद्ध जनों को साल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। समाज के प्रति बाबा साहब के योगदान को सभी वक्ताओं ने भावपूर्ण शब्दों में याद किया।

 

कार्यक्रम में श्री गोपाल साहू, श्री पवन गर्ग, श्री सरजू अजय, श्री अशोक चावलानी, श्री हितानंद अग्रवाल, श्रीमती सुनीता पाटले, श्री आर.डी. भारद्वाज, श्री रामचंद्र पाटले, श्री जे.पी. कोसले, श्री मनीराम जांगड़े, श्री श्यामलाल मरावी सहित अनेक गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के सफल संचालन की कमान बबलू डहरिया ने कुशलतापूर्वक संभाली। साथ ही, राजेश लहरे, सुकृता कुर्रे, डॉ. जे.के. लहरे, गुहाराम टंडन, संजय सारथी, मनीष मिश्रा, अभिषेक गर्ग, प्रतिमा सोनवानी, प्रीति स्वर्णकार, प्रमिला सागर, कमलेश प्रधान, कमल सिंह, दिलीप दास, शशि साहू, हेमा शर्मा, लक्ष्य चतुर्वेदी, सिकंदर उषरवर्षा, महेश कुर्रे सहित सभी मंडल अध्यक्ष, पार्षदगण एवं भाजपा के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन को ऐतिहासिक बनाया।

पूरे आयोजन में बाबा साहब के आदर्शों और संविधान निर्माता के रूप में उनके अतुलनीय योगदान को प्रेरणास्रोत मानते हुए सभी ने समाज सेवा और सामाजिक समरसता के संकल्प को दोहराया।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.