March 4, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा ने कोरबा में दिखाई नई संगठनात्मक ऊर्जा, गोपाल मोदी बने नए जिला अध्यक्ष

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  रायपुर, 26 अप्रैल 2025भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ ने संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए श्री गोपाल मोदी को भाजपा जिला कोरबा का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष माननीय किरण सिंह देव के निर्देशानुसार की गई है और तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी श्री जगदीश रामू रोहरा द्वारा हस्ताक्षरित नियुक्ति पत्र में श्री गोपाल मोदी को कोरबा जिले में संगठन को और अधिक मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भाजपा ने स्पष्ट किया है कि इस नियुक्ति के पीछे संगठन के जमीनी विस्तार और आगामी राजनीतिक रणनीतियों को गति देने की मंशा है।

प्रतिलिपि प्राप्त करने वाले वरिष्ठ नेता इस प्रकार हैं:

  1. मा. शिवप्रकाश जी, राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री
  2. मा. किरण सिंह देव जी, प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा छत्तीसगढ़
  3. मा. नितिन नवीन जी, प्रदेश प्रभारी, छत्तीसगढ़
  4. मा. अजय जामवाल जी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री
  5. मा. पवन साय जी, प्रदेश महामंत्री (संगठन)
  6. भाजपा जिलाध्यक्ष, कोरबा

भाजपा कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, रायपुर से जारी इस पत्र के साथ ही कोरबा जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, श्री गोपाल मोदी की संगठन पर मजबूत पकड़, कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रियता और उनकी नेतृत्व क्षमता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.