“भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने एमएमआई नारायणा अस्पताल में भरत वर्मा का जाना हालचाल, वरिष्ठ नेताओं ने भी जताई शुभकामनाएं”



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा रायपुर ****/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव आज रायपुर स्थित एमएमआई नारायणा अस्पताल पहुंचे और वहां उपचाररत भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री भरत वर्मा जी का हालचाल जाना। श्री देव ने भरत वर्मा जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि पार्टी परिवार उनके साथ है और सभी कार्यकर्ता उनके स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री माननीय श्री पवन कुमार साय, छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री माननीय श्री विजय शर्मा और राज्य के कैबिनेट मंत्री माननीय श्री टंक राम वर्मा भी उपस्थित रहे। सभी वरिष्ठ नेताओं ने भरत वर्मा जी से भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा जल्द स्वास्थ्य लाभ की शुभकामनाएं दीं।
अस्पताल में भर्ती भरत वर्मा जी से मुलाकात के दौरान कार्यकर्तागण भी उपस्थित थे, जिन्होंने भी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए अपनी भावनाएं प्रकट कीं।
पूरा माहौल आत्मीयता और शुभकामनाओं से परिपूर्ण रहा, और नेताओं ने भरोसा जताया कि भरत वर्मा जी जल्द ही स्वस्थ होकर पुनः संगठन कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
– भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़

