March 4, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“दंतेवाड़ा नगर विकास को मिली नई दिशा: नगर पालिका परिषद की प्रथम पी.आई.सी. बैठक सम्पन्न”

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  राहुल “दंतेवाड़ा नगर विकास को मिली नई दिशा: नगर पालिका परिषद की प्रथम पी.आई.सी. बैठक सम्पन्न”    नगर पालिका परिषद दंतेवाड़ा में प्रेसिडेंट-इन-काउंसिल (पी.आई.सी.) की प्रथम बैठक का आयोजन नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता की अध्यक्षता में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। बैठक में नगर के सर्वांगीण विकास और स्वच्छता अभियान को शीर्ष प्राथमिकता देने का संकल्प लिया गया।

बैठक के दौरान विभागों का समुचित वितरण किया गया और विभिन्न सलाहकार समितियों का गठन कर उनके कार्यक्षेत्र निर्धारित किए गए। श्रीमती पायल गुप्ता ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए नगर के सुनियोजित विकास हेतु पारदर्शिता, जवाबदेही और जनभागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे दंतेवाड़ा नगर को एक आदर्श नगर के रूप में विकसित किया जा सके।

विभागों का वितरण एवं प्रभारी सदस्य निम्नानुसार तय किया गया:

  • आवास, शिक्षा, पर्यावरण एवं लोक निर्माण विभाग — प्रभारी: श्री कैलाश मिश्रा
  • जल कार्य विभाग — प्रभारी: श्री पंकज राजा शर्मा
  • स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग — प्रभारी: श्री श्रवण कडती
  • राजस्व तथा बाजार विभाग — प्रभारी: श्री चंदन सिंह ध्रुव
  • खाद्य, नागरिक आपूर्ति, पूरक पोषण एवं नियोजन विभाग — प्रभारी: श्री नंद कुमार भोगामी
  • महिला तथा बाल कल्याण विभाग — प्रभारी: श्रीमती अनीता शर्मा
  • विधि तथा सामान्य प्रशासन विभाग — प्रभारी: श्रीमती विमलावती नाग

बैठक में सभी पी.आई.सी. सदस्यगण ने नगर के चहुंमुखी विकास में सक्रिय भागीदारी का आश्वासन दिया। अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता ने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग से दंतेवाड़ा नगर नई ऊंचाइयों को छुएगा।

– नगर पालिका परिषद, दंतेवाड़ा

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.