रायपुर में मन की बात कार्यक्रम को लेकर भाजपा में उत्साह, शीर्ष नेताओं ने अलग-अलग बूथों पर की सहभागिता”


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा रायपुर ****/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणादायी कार्यक्रम “मन की बात” के 110वें संस्करण को लेकर भारतीय जनता पार्टी, जिला रायपुर ने व्यापक स्तर पर तैयारियां की हैं। रविवार, 27 अप्रैल को प्रातः 11 बजे आयोजित इस विशेष प्रसारण को सुनने और जनसमूह के साथ संवाद स्थापित करने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मंडलों और बूथों पर अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रमुख नेताओं ने निम्नानुसार स्थानों पर सहभागिता की:
- प्रदेश अध्यक्ष मा. किरण सिंह देव एवं ग्रामण विधायक मा. मोतीलाल साहू ने देवपुरी, ग्रामीण विधानसभा के ग्रामीण मंडल में कार्यक्रम में सहभागिता की।
- क्षेत्रीय संगठन महामंत्री मा. अजय जम्वाल जी ने उत्तर विधानसभा के फाफाडीह मंडल के बूथ क्रमांक 60, कृतिका जैन के पार्षद कार्यालय में कार्यक्रम का श्रवण किया।
- प्रदेश महामंत्री संगठन मा. पवन साय जी ने पश्चिम विधानसभा के गुढियारी मंडल के बूथ क्रमांक 121, संतोषी नगर में कार्यक्रम में भाग लिया।
- विधायक पश्चिम विधानसभा मा. राजेश मूणत जी ने तात्यापारा मंडल के चौबे कॉलोनी बूथ क्रमांक 225 में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सुना और जन संवाद किया।
- दक्षिण विधायक मा. सुनील सोनी जी ने सिविल लाइन मंडल में अमर गिदवानी पार्षद कार्यालय, कटोरा तालाब बूथ क्रमांक 20 में सहभागिता निभाई।
- प्रदेश महामंत्री एवं नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष मा. संजय श्रीवास्तव जी ने शंकर नगर मंडल, मंडल अध्यक्ष राम प्रजापति (पूर्व पार्षद) कार्यालय में उपस्थिति दर्ज कराई।
- भाजपा जिलाध्यक्ष मा. रमेश सिंह ठाकुर जी ने भाटा गांव मंडल के बूथ क्रमांक 113, बद्री प्रसाद गुप्ता के पार्षद कार्यालय, टिकरापारा में “मन की बात” कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं के साथ सुना।
इसके अतिरिक्त, सभी भाजपा पार्षदगण, निगम मंडल आयोग के अध्यक्षगण, विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी अपने-अपने निवासी मंडलों और बूथों में इस कार्यक्रम में सहभागी बने।
सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में आम जनता के साथ मिलकर “मन की बात” को सुनते हुए प्रधानमंत्री जी के विचारों से प्रेरणा ली और उसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
भारतीय जनता पार्टी रायपुर ने इसे संगठन के विस्तार, जनसंपर्क सशक्तीकरण और मोदी जी के विजन को जमीनी स्तर तक पहुँचाने का एक सुनहरा अवसर बताया। पूरे जिले में “मन की बात” कार्यक्रम एक उत्सव के रूप में मनाया गया, जिसमें जनसमूह का जोश और कार्यकर्ताओं की सहभागिता देखते ही बनती थी।
