July 23, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर अनुसूचित जाति-जनजाति समाज के प्रबुद्ध नागरिकों का गरिमामय सम्मान समारोह संपन्न स्थापना दिवस एवं संविधान दिवस के अवसर पर मंत्री लखन लाल देवांगन ने घर-घर जाकर किया सम्मान

1 min read

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती, स्थापना दिवस एवं संविधान दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा दर्री मंडल द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रबुद्ध व्यक्तियों को उनके घर जाकर सम्मानित किया गया।

इस सम्मान समारोह की खास बात यह रही कि छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री माननीय श्री लखन लाल देवांगन स्वयं विभिन्न बस्तियों में पहुँचकर समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों को माला, गुलदस्ता, श्रीफल, शाल एवं मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया। यह कार्यक्रम समाजिक समरसता एवं बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का सार्थक प्रयास बना।

सम्मानित सामाजिक प्रमुखों में शामिल रहे –

  • श्री टीपाल सिंह कंवर – रूमगड़ा बस्ती
  • श्री विजय कलसे – जिला अध्यक्ष डोमार समाज, तुलसीनगर दर्री
  • श्री दिनेश टंडन – अयोध्यापुरी बस्ती
  • श्री राजेंद्र प्रताप सिंह तंवर – गोपालपुर
  • श्री देवचरण भारिया – भारिया समाज, गोपालपुर

कार्यक्रम में मंडल स्तर पर महत्वपूर्ण सहभागिता –
मंडल अध्यक्ष ईश्वर साहू, उपाध्यक्ष अनिल यादव, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंजय अग्रवाल, कार्यक्रम सह-संयोजक किशोर साहू और भूपेंद्र साहू ने आयोजन को सशक्त नेतृत्व प्रदान किया।

मुख्य कार्यक्रमों की झलकियां –

  • रूमगड़ा बस्ती: सीताराम राठौर, गौरीशंकर विश्वकर्मा, विजय सिंह कंवर, किशोर प्रधान, कांताबाई, पंचकुवर रथबाई, शिवचरण बाई, सुशीला बाई, गणेशी बाई सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।
  • तुलसी नगर दर्री: विजेंद्र शर्मा, तोमेश यादव, विजयकरण कलसे, आशा हाथीबेड, सत्यनारायण चुहरेल, लल्लू गेराव, सुरेश तांबे, कलकाई जनवारे सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
  • अयोध्यापुरी: पूर्व पार्षद मनोज अग्रवाल, पार्षद सरोज शांडिल्य, बूथ अध्यक्ष भुनेश्वर दुबे, कुश यादव, उत्तरी राठौर, देवी शांडिल्य, सौरभ यादव, कंचन चंद्रा, ललिता साहू, शांति श्रीवास, चंदन टंडन, अतुल सिंह, सोनिया टंडन और संदीप साहू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
  • गोपालपुर: पार्षद मुकुंद सिंह कंवर, राम सोनिकर, रामाधार प्रजापति, डेनियल, राजेंद्र प्रताप सिंह तंवर, देवचरण फरिया, भारत सिंह कंवर, गणेश सिंह कंवर, चंद्रभान सिंह तंवर, भगवत प्रसाद प्रजापति, एलन सिंह तंवर सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

इस आयोजन ने न केवल बाबा साहब डॉ. अंबेडकर के विचारों का प्रसार किया, बल्कि समाज के सभी वर्गों के बीच समरसता एवं सम्मान की भावना को भी मजबूती प्रदान की।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.