July 23, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

पहलगांव आतंकी हमले में निर्दोष हिंदू पर्यटकों की निर्मम हत्या: कोसाबाड़ी मण्डल ने दी श्रद्धांजलि, किया आतंकवाद का पुतला दहन

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोसाबाड़ी,  जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगांव में हाल ही में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले में आतंकियों ने बस को निशाना बनाते हुए उसमें सवार पर्यटकों से उनका धर्म पूछा और हिंदू होने पर उन्हें गोलियों से भून दिया। इस कायराना हरकत में कई निर्दोष श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई जबकि अनेक लोग घायल हो गए।

इस हृदयविदारक घटना के विरोध में कोसाबाड़ी मण्डल के नेतृत्व में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, युवजन एवं स्थानीय जनता ने भारी संख्या में भाग लिया। श्रद्धांजलि सभा के दौरान दीप प्रज्वलित कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई। लोगों की आंखों में आक्रोश और पीड़ा साफ दिखाई दे रही थी।

सभा को संबोधित करते हुए मण्डल अध्यक्ष राजेश राठौर अन्य वक्ताओं ने इस अमानवीय कृत्य की कठोर निंदा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार धर्म पूछकर निर्दोष लोगों की हत्या करना आतंकवाद का घिनौना चेहरा है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस अवसर पर आतंकवाद के प्रतीक स्वरूप पुतले का दहन कर आतंकवाद और उसके समर्थकों के प्रति तीव्र विरोध प्रकट किया गया। उपस्थित लोगों ने भारत सरकार से मांग की कि दोषियों को शीघ्र चिन्हित कर सख्त से सख्त सज़ा दी जाए और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए कठोर कदम उठाए जाएं।

कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कोसाबाड़ी मण्डल द्वारा इस प्रकार की घटनाओं के प्रति समाज को जागरूक करने का संकल्प भी लिया गया।

यह श्रद्धांजलि सभा न केवल एक संवेदनात्मक पहल थी, बल्कि यह संदेश भी थी कि आतंक के खिलाफ देश एकजुट है, और हम सब मिलकर इस नासूर को जड़ से समाप्त करने के लिए कटिबद्ध हैं।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.