July 23, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

पहलगांव आतंकी हमले के शहीदों को कोसाबाड़ी मंडल ने दी श्रद्धांजलि”

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   जम्मू-कश्मीर के पहलगांव में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। इस निर्मम हमले में आतंकियों द्वारा धर्म पूछकर हिंदू पर्यटकों को निशाना बना कर हत्या किए जाने की खबर से जनमानस में शोक और आक्रोश का वातावरण है।

इस दुखद घटना पर कोरबा जिले के कोसाबाड़ी मंडल द्वारा एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें हमले में जान गंवाने वाले श्रद्धेय नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में उपस्थितजनों ने मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और आतंकी हमले की कठोर शब्दों में निंदा की।

 

मंडल अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने शहीदों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि यह हमला सिर्फ निर्दोष नागरिकों पर नहीं, बल्कि हमारी राष्ट्रीय एकता और मानवता पर हमला है।

सभा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी, युवा और स्थानीय नागरिक शामिल हुए, जिन्होंने आतंकवाद के विरुद्ध अपने संकल्प को दोहराया और कहा कि देश की एकता को कोई भी ताकत कमजोर नहीं कर सकती।


कोसाबाड़ी मंडल द्वारा आयोजित यह श्रद्धांजलि सभा देश की अखंडता, शांति और सहिष्णुता के प्रति एकजुटता का प्रतीक बनी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.