June 7, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“दर्री डकैती कांड का पुलिस ने किया सफल खुलासा – लूटी गई बाइक और मोबाइल बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार, एक फरार”

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र में हुई डकैती की गंभीर वारदात का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं एक आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन समेत डकैती में प्रयुक्त दो अन्य वाहन भी जब्त किए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 अप्रैल 2025 की रात करीब 10:30 बजे, एनटीपीसी प्लांट के मेस से खाना खाकर विकास कुमार झा जब अपनी मोटरसाइकिल (MP19MJ7613) से साडा कॉलोनी स्थित गेस्ट हाउस लौट रहे थे, तभी के.सी. जैन मार्ग, केन्दईखार के पास अज्ञात युवकों ने डंडे से हमला कर उन्हें घायल कर दिया और उनकी मोटरसाइकिल एवं ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन जबरन छीन लिया।

प्रार्थी द्वारा 15 अप्रैल को थाना दर्री में रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद, पुलिस ने अपराध क्रमांक 91/2025 धारा 309(6), 310(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर गंभीरता से विवेचना प्रारंभ की।


पुलिस की त्वरित कार्रवाई:

पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नितीश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री विमल कुमार पाठक और साइबर सेल प्रभारी श्री रविन्द्र कुमार मीणा के निर्देशन में, थाना प्रभारी निरीक्षक ललित चंद्रा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

साइबर सेल और पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर प्रगतिनगर, दर्री में दबिश दी और चार आरोपियों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद डकैती में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें (हीरो स्प्लेंडर और होंडा साइन), लूटी गई मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किए गए।


गिरफ्तार आरोपी:

  1. राजा बाबू पोर्ते, पिता रमेश पोर्ते, उम्र 20 वर्ष, निवासी प्रगतिनगर, दर्री
  2. कन्हैया यादव, पिता मुन्ना यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी प्रगतिनगर, दर्री
  3. संदीप दिवाकर, पिता लखनलाल दिवाकर, उम्र 18 वर्ष, निवासी प्रगतिनगर, दर्री
  4. एक विधि से संघर्षरत बालक (नाम गोपनीय)

फरार आरोपी:

  • प्रिंस पोर्ते, घटना के दिन से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं।
  • उसके घर से दो चोरी की मोटरसाइकिलें (पैशन प्रो CG04HM5619 और हीरो होंडा CG12BR2162) भी बरामद की गईं, जिनका संबंध बालको थाना एवं बाकीमोगरा थाना में दर्ज प्रकरणों से है।

टीम का सराहनीय योगदान:

इस कार्यवाही में निरीक्षक ललित चंद्रा की नेतृत्व में उप निरीक्षक अजय सोनवानी, सउनि संतोष तांडी, प्रधान आरक्षक गुनाराम सिन्हा, आरक्षक आलोक टोप्पो, प्रशांत सिंह, सतीश मरकाम, सरोज साहू, अशोक चौहान एवं उमेश खूंटे ने विशेष तत्परता और दक्षता के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया।


पुलिस की इस तेज़ कार्रवाई से दर्री क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय का माहौल बना है।
पुलिस अधीक्षक कोरबा ने टीम के सभी सदस्यों की सराहना की और फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.