July 23, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“संविधान दिवस पखवाड़ा: अनुसूचित जाति वर्ग के प्रबुद्धजनों का हुआ सम्मान, भाजपा ने जताया कृतज्ञता का भाव”

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कटघोरा भारतीय जनता पार्टी, कटघोरा मंडल द्वारा संविधान दिवस पखवाड़ा के अंतर्गत एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन स्थानीय कार्यक्रम स्थल पर किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अनुसूचित जाति वर्ग के उन प्रबुद्ध नागरिकों को सम्मानित करना था, जिन्होंने समाज सेवा, शिक्षा, पत्रकारिता और वित्तीय क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देकर समाज को प्रेरित किया है।

कार्यक्रम की गरिमा भाजपा जिला महामंत्री श्री संतोष देवांगन, मंडल अध्यक्ष भाजपा कटघोरा श्री अभिषेक गर्ग, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा श्री समजीत सिंह, संविधान दिवस पखवाड़ा के सह संयोजक श्री डेक्रांत देवांगन, मंडल महामंत्री श्री डाकेश्वर शुक्ला एवं श्री राजेंद्र टंडन, पार्षद श्री राजू दास महंत, श्री सुनील महंत, श्री देवेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बढ़ाई।

इस भव्य समारोह में छह विशिष्ट व्यक्तित्वों को उनके कार्यक्षेत्र में दीर्घकालिक सेवाओं हेतु सम्मानित किया गया:

  • श्री आर.एल. भारद्वाज – सेवा निवृत्त प्राचार्य
  • श्री डी.एल. भारद्वाज – सेवा निवृत्त प्राचार्य
  • श्री निराला जी – सेवा निवृत्त शिक्षक
  • श्री भगत राम कुरे जी – सेवा निवृत्त शिक्षक
  • श्री रामविलास कुरै जी – संपादक, छत्तीसगढ़ रिपोर्टर
  • श्री गणेश राम चेलाक जी – सेवा निवृत्त बैंक कर्मी

इन सभी प्रबुद्धजनों को शॉल, श्रीफल एवं प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान में निहित समानता, न्याय और अधिकारों की भावना को जनमानस तक पहुंचाने में ऐसे वरिष्ठजनों का योगदान प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम के अंत में जिला महामंत्री श्री संतोष देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा,
यह आयोजन केवल सम्मान का अवसर नहीं, बल्कि हमारे संविधान की भावना को साकार करने की दिशा में एक कदम है। ऐसे श्रेष्ठ व्यक्तित्वों का जीवन नई पीढ़ी को दिशा देता है। भाजपा कटघोरा सदैव समाज के सभी वर्गों के प्रति सम्मान और सेवा भाव रखती है।”

इस आयोजन ने सामाजिक समरसता, सम्मान और संविधान के मूल्यों की भावना को मजबूती प्रदान की। नगरवासियों ने भाजपा द्वारा किए गए इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.