July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस पर छत्तीसगढ़ की हस्तियों को मिला सम्मान, विजय वाजपेयी हुए पुरस्कृत”

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई), रायपुर चैप्टर द्वारा राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के अवसर पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जनसंपर्क और मीडिया क्षेत्र से जुड़ी अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बालको के जनसंपर्क अधिकारी श्री विजय वाजपेयी को रामशंकर अग्निहोत्री स्मृति जनसंपर्क पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जिससे कोरबा का नाम एक बार फिर राज्य स्तरीय मंच पर गौरवान्वित हुआ।

इस गरिमामयी समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सभी सम्मानित जनसंपर्क अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने जनसंपर्क को लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ बताते हुए कहा कि यह समाज और सरकार के बीच सेतु का कार्य करता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको), कोरबा की पीआर हेड सुश्री सुची मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि – “सत्य और वस्तुनिष्ठ जानकारी ही जनसंपर्क का मूल है। आज की डिजिटल दुनिया में तकनीक के साथ अपडेट रहना और तथ्यों पर आधारित रिपोर्टिंग करना अनिवार्य हो गया है।”

समारोह में पीआरएसआई रायपुर चैप्टर के चेयरमेन डॉ. शाहिद अली ने स्वागत भाषण के दौरान जनसंपर्क क्षेत्र में सोसाइटी द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी।

इस अवसर पर डॉ. कुमार सिंह तोप्पा (सचिव), डॉ. दानेश्वरी संभाकर (कोषाध्यक्ष), अडानी ग्रुप के वाईस प्रेसिडेंट डॉ. प्रतीक पांडे, उप संचालक जनसंपर्क श्री नसीम अहमद खान, वरिष्ठ पत्रकार श्री मुकेश एस सिंह, डॉ. कीर्ति सिसोदिया (संपादक) और जनसंपर्क अधिकारी श्री सत्येश भट्ट सहित राज्यभर से आए मीडिया, जनसंपर्क और साहित्य जगत की अनेक विशिष्ट हस्तियां उपस्थित थीं।

कार्यक्रम ने यह दर्शाया कि जनसंपर्क न केवल एक पेशा है, बल्कि सामाजिक जागरूकता और सकारात्मक बदलाव लाने का एक प्रभावशाली माध्यम भी है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.