July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“श्री सप्तदेव मंदिर में भव्य ब्राह्मण भोज और मंगलपाठ आयोजन से गूंजा भक्ति का स्वर—राजा मोदी के वैवाहिक वर्षगांठ पर मिला पुण्य अवसर”

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा श्रद्धा, सेवा और संस्कृति का अनुपम संगम श्री सप्तदेव मंदिर में देखने को मिला, जहाँ ब्राह्मण भोज और भव्य मंगलपाठ का आयोजन किया गया। यह विशेष आयोजन तीन पावन अवसरों पर सम्पन्न हुआ—श्री सप्तदेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के 31 वर्ष पूर्ण, कृष्णा ग्रुप की स्थापना के 51 वर्ष तथा कृष्णा ग्रुप के डायरेक्टर राजा मोदी के विवाह की 25वीं वर्षगांठ

दिनांक 21 अप्रैल 2025, सोमवार को दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक मंदिर प्रांगण में 51 जोड़े ब्राह्मण-ब्राह्मणी देवताओं को आमंत्रित कर ब्राह्मण भोज का विशेष आयोजन किया गया। इस पुण्य अवसर पर लगभग 120 ब्राह्मण-ब्राह्मणियां उपस्थित होकर भोज में शामिल हुए और आयोजन को पुण्यदायक एवं सफल बनाया। साथ ही, उन्होंने मोदी परिवार को इस पावन अवसर की हार्दिक शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद भी प्रदान किया।

इस मौके पर श्री अशोक मोदी जी ने समस्त ब्राह्मणों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “कलयुग में ब्राह्मण भोज कराना भगवान को भोजन कराने के समान पुण्यकारी है। इससे पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और पीढ़ियों तक इसका पुण्य फल मिलता है।” उन्होंने बताया कि कोरबा स्थित श्री सप्तदेव मंदिर में इससे पूर्व लगभग 10 वर्ष पहले ऐसा आयोजन हुआ था, और अब 21 अप्रैल 2025 को यह सौभाग्य दोबारा प्राप्त हुआ।

चैत्र कृष्ण पक्ष अष्टमी के पावन दिन सायं 4:00 बजे से श्री राणीसती दादी जी के मंगलपाठ का आयोजन किया गया, जिसमें 51 मंगलपाठी बहनों ने एक सुर और एक ताल में संगीतमय पाठ कर वातावरण को पूरी तरह भक्तिरस में डुबो दिया।

इस आयोजन की विशेष शोभा बनी समता उचानिया एंड पार्टी की मधुर गायकी, जिन्होंने अपने भजनों से उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

नगरवासियों ने इस आध्यात्मिक आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए इसे संस्कार, श्रद्धा और समर्पण का अद्भुत संगम बताया। श्री सप्तदेव मंदिर का यह आयोजन न केवल धर्मप्रेमियों के लिए एक प्रेरणा बना, बल्कि समाज में आध्यात्मिक चेतना और सेवा भावना को भी प्रकट करता है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.