March 9, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“पहलगाम आतंकी हमला केवल हिन्दुओं पर नहीं, इंसानियत पर हमला है: भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता”

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा राहुल ****/   दंतेवाड़ा जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर देशभर में आक्रोश का माहौल है। इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए भाजपा दंतेवाड़ा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने इसे “इंसानियत पर जेहादी हमला” बताया है। उन्होंने कहा कि यह हमला न केवल निर्दोष हिन्दुओं पर था, बल्कि यह समस्त मानवता के खिलाफ किया गया जघन्य अपराध है।

श्री गुप्ता ने घटना को “कायराना, हृदयविदारक और दुर्भाग्यपूर्ण” बताते हुए कहा कि आतंकियों ने न राज्य पूछा, न भाषा और न ही जाति – केवल धर्म देखकर निर्दोष हिन्दुओं को निशाना बनाया। उन्होंने इसे भारत की एकता और अखंडता पर सीधा हमला बताया।

उन्होंने कहा कि चाहे जम्मू-कश्मीर हो या बंगाल, हिन्दुओं को सुनियोजित रूप से निशाना बनाना अत्यंत निंदनीय और चिंताजनक है। पूरे देश की एक ही मांग है कि इस अमानवीय कृत्य में शामिल आतंकियों को कठोरतम सजा दी जाए और उन्हें उनके किए की सजा अवश्य मिले।

संतोष गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार आतंकवाद, नक्सलवाद और अलगाववाद के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ रही है। उन्होंने कहा कि 2014 से अब तक देश ने आतंक के हर वार का मुंहतोड़ जवाब दिया है — उरी हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक और पुलवामा हमले के बाद एयर स्ट्राइक इसके जीवंत उदाहरण हैं।

उन्होंने हमले में मारे गए निर्दोष श्रद्धालुओं के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उनके परिवारजनों के साथ होने की बात दोहराई। उन्होंने विश्वास जताया कि यह सरकार आतंकियों को बख्शेगी नहीं और इस हमले का भी सटीक जवाब दिया जाएगा।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.