March 9, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

पहलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के कारोबारी की मौत से भाजपा शोकग्रस्त, सभी संगठनात्मक कार्यक्रम स्थगित

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा रायपुर ****/  जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की दर्दनाक मौत और छत्तीसगढ़ के कारोबारी स्व. दिनेश मीरानिया के निधन से भाजपा प्रदेश इकाई गहरे शोक में है।
घटना की गंभीरता और दुखद प्रभाव को देखते हुए भाजपा ने अपने सभी संगठनात्मक कार्यक्रमों को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को प्रस्तावित डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान सभा एवं विचार गोष्ठी अब नहीं होगी। इस सभा में पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होने वाले थे, लेकिन अब केवल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

इसके अलावा, 25 अप्रैल को प्रस्तावित वक्फ बोर्ड सुधार कानून जनजागरण अभियान के तहत होने वाली कार्यशाला भी स्थगित कर दी गई है। इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम का मार्गदर्शन प्रस्तावित था।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपने व्यक्तिगत कार्यक्रम व प्रवास स्थगित कर दिए हैं। वे सभी बुधवार 24 अप्रैल को रायपुर के समता कॉलोनी निवासी स्व. दिनेश मीरानिया के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होंगे और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

स्व. मीरानिया पहलगाम हमले में आतंकियों की बर्बरता का शिकार बने।
भाजपा ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए केंद्र सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है, और सभी मृतकों के परिजनों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त की है।

भाजपा का यह निर्णय न केवल संवेदनशीलता का परिचायक है, बल्कि पार्टी की उस मानवीय भावना को दर्शाता है, जो हर नागरिक के दुःख में सहभागी बनती है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.