March 9, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

दीपक बैज का बयान आपत्तिजनक: छत्तीसगढ़ और प्रवासी नागरिकों का किया अपमान – भाजपा मीडिया सहप्रभारी दाऊ अनुराग अग्रवाल का तीखा प्रहार

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा रायपुर ****/  कांग्रेस नेता दीपक बैज द्वारा दिए गए बयान पर बवाल खड़ा हो गया है, जिसमें उन्होंने कहा कि “छत्तीसगढ़ को उत्तर प्रदेश और बिहार जैसा आपराधिक राज्य नहीं बनने देंगे।” इस बयान पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

भाजपा मीडिया सहप्रभारी दाऊ अनुराग अग्रवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि, “दीपक बैज जी का यह बयान न केवल शांतिप्रिय छत्तीसगढ़ की छवि को ठेस पहुंचाता है, बल्कि यहां पर निवास कर रहे उत्तर प्रदेश और बिहार के सम्मानित नागरिकों का भी सीधा अपमान है।”

उन्होंने आगे कहा कि, “यह भूपेश बघेल की सरकार नहीं है, जहां अपराधियों को खुली छूट मिली थी और अपराध की फ्रेंचाइजी चलती थी। अब छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन है, जहां अपराधियों को न केवल पकड़ा जा रहा है बल्कि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जा रही है।”

दाऊ अनुराग अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस की छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बनाने की मंशा अब कभी पूरी नहीं होने दी जाएगी।

भाजपा ने कांग्रेस से इस आपत्तिजनक बयान पर माफी मांगने की मांग की है और कहा है कि ऐसे बयानों से प्रदेश की एकता और सामाजिक सौहार्द्र को नुकसान पहुंच सकता है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.